
अयोध्या. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 2000 कार्यकर्ताओं के साथ श्रीराम लला का दर्शन करेंगे। जिसके लिए देर शाम सभी कार्यकर्ता पहुंच रहे है। सीएम उद्धव ठाकरे के साथ कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और पत्नी स्मिता ठाकरे के अलावा कैबिनेट के सदस्य और सांसद अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से उद्धव ठाकरे का सरयू आरती कार्यक्रम कैंसिल हो गया है। यह बदलाव संजय राउत के यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात के बाद किया गया है।
सीएम उद्धव ठाकरे अयोध्या शिवसेना सांसद संजय राउत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इस बात के संकेत दिए कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राम मंदिर निर्माण में भागीदारी को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। साथ ही संजय राउत का मानना है कि जब राज्य और केंद्र सरकार ने भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम से परहेज करने के लिए एडवाइजरी जारी की है तो हम उसके साथ हैं। संजय राउत ने यह भी संकेत दिए हैं कि राम मंदिर निर्माण के समय शिवसैनिक कार सेवा करने आएंगे क्योंकि शिवसेना के लोगों ने राम मंदिर के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है और जब अब राम मंदिर बनने जा रहा है तो यह देश की अस्मिता का मामला है और वह इसके सहभागी बनना चाहेंगे।
उन्होंने बताया कि सरयू आरती का कार्यक्रम होता तो महाराष्ट्र से करीब 5000 लोग यहां आते । हमने किसी को निमंत्रण नहीं दिया था लेकिन उद्धव ठाकरे आ रहेे हैं सरयू आरती का एक ऐसा प्रसंग होता हैै कि लोग आनंद लेतेे हैं। अगर आरती नहीं हो रही है तो मैंने बहुत से लोगों को कहा है की आप मत आइए हम यहां दर्शन करेंगे और जाएंगे लेकिन फिर भी लगभग 2000 लोग महाराष्ट्र से यहां आएंगे शाम तक पहुंच रहे हैं। अयोध्या के लिए महाराष्ट्र केे मुख्यमंत्री खुद ऐलान करेंगे हम चाहते हैं कि मंदिर निर्माण के कार्य में हमारा योगदान रहे, हमारी यह हमेशा इच्छा रही कि श्रीरामजी का जो मंदिर बननेे जा रहा है, उसके लिए हमने खून भी बहाया है, हमारे लोग भी उसमें शहीद हुए हैं, बलिदान दिया है, और मंदिर निर्माण का जब समय आया है तो हम भी उसमें सहभागी बनें।
संजय राउत ने बताया कि संतों ने स्वागत किया है, मैं सब से मिल रहा हूं या कोई विरोध और स्वागत करने की बात नहीं है। रामलला सबके हैं अयोध्या नगरी पूरे देश और विश्व की है। कोई विरोध करना या नहीं करना उसके ऊपर हमारा ध्यान नहीं है। हम यहां आकर दर्शन करेंगे, हम तो चाहते हैं पूरे देश के लोगों को यहां आकर दर्शन करे, यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है अगर राजनीतिक कार्यक्रम होता तो हम राजनीति करते लेकिन हमने कभी अयोध्या में आकर राजनीति नहीं की है।