लखनऊ

किचन में रखे सामान कोरोना से लड़ाई में करेंगे मदद, आयुष कवच ऐप का नया फीचर ‘आयुर्वेद किचन’ बताएगा घरेलू नुस्खों से इलाज

Ayurvedic Kitchen will tell home remedies to save from Covid- आयुष विभाग कोरोना से लड़ाई में लोगों को जागरूक करने के लिए घरेलू सामान व रोग प्रतिरोधक क्षमता और बीमारियों से लड़ने के लिए किचन में रखे सामानों का इस्तेमाल करके रोगों से लड़ने की सलाह दे रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 9:33 AM IST
Ayurvedic Kitchen will tell home remedies to save from Covid
Ayurvedic Kitchen will tell home remedies to save from Covid

लखनऊ. Ayurvedic Kitchen will tell home remedies to save from Covid. आपके घर के किचन में रखे सामान इम्नयुनिटी बढ़ाकर कोरोना से लड़ने में मदद करेंगे। आयुष विभाग कोरोना से लड़ाई में लोगों को जागरूक करने के लिए घरेलू सामान व रोग प्रतिरोधक क्षमता और बीमारियों से लड़ने के लिए किचन में रखे सामानों का इस्तेमाल करके रोगों से लड़ने की सलाह दे रहा है। आयुष मंत्रालय ने लोगों को जागरूक करने के लिए 'आयुष कवच ऐप' पर कई नए फीचर शामिल किए हैं, जिसमें आयुर्वेद किचन फीचर के जरिए लोगों को यह जानकारी दे रहा है। इसमें विभाग द्वारा कई नामी आयुर्वेद गुरूों के विडियो अपलोड किए गए है। जिसमें रसोई में रखें सामान को कैसे इस्तेमाल करें इसकी जानकारी दी गई है।

घरेलू नुस्खों से लड़ें कोरोना

आयुष विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. एके दीक्षित के अनुसार, आयुष कवच ऐप में किचन आयुर्वेद के नाम से एक फीचर शामिल किया गया है। कोरोना काल के दौरान लोगों को किचन में रखने सामान के जरिए सर्दी, जुकाम, समेत अन्‍य छोटे-छोटे रोगों कैसे इलाज किया जाए। इसकी जानकारी दी जा रही है। आयुर्वेद गुरु डॉ. वंदना पाठक का कहना है कि किचन में ऐसी बहुत सी लाभकारी वस्तु मौजूद रहती है। जिनका इस्‍तेमाल करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल की सही जानकारी आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है। आयुष कवच ऐप पर घरेलू नुस्‍खे नाम से कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसमें किचन में मौजूद सरसों, हल्‍दी, मुलैहठी, लौंग, जीरा समेत अन्‍य वस्तुओं से कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई है।

5 मई को ऐप हुआ था लॉन्च

उन्नेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पिछले साल 5 मई को आयुष कवच ऐप को लॉन्च किया था। ऐप का मकसद पुरानी पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्‍सा के जरिए लोगों को कोरोना से बचाना था। विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय संस्‍कृति में आयुर्वेदिक चिकित्‍सा बहुत ही प्राचीन पद्धति है। इसमें हर बीमारी का इलाज मौजूद है। इसको आगे बढ़ाने के लिए इस ऐप को लांच किया था। महज एक साल के अंदर ही इस ऐप ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आयुष कवच एप के मौजूदा समय में 20 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

Updated on:
14 Jul 2021, 9:33 AM IST
Published on: