लखनऊ

CM योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर आजम खान ने जताई संवेदना, कहा- यह बहुत बड़ा सदमा है, अल्लाह सब्र दे

Savitri Devi Passes Away: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर आजम खान ने भावुक लहजे में संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा नुकसान है और अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 9:20 PM IST
Azam Khan Yogi Adityanath
CM योगी की मां के निधन पर आजम खान ने जताया दुख

Azam Khan Condolence Yogi Adityanath Mother: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। सीएम योगी की मां के देहांत के बाद देश भर के नेताओं ने संवेदनाएं भेजी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सपा नेता आजम खान ने कहा कि यह बहुत बड़ा सदमा है और मां जैसी दौलत किसी के पास नहीं होती। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुख सहने की शक्ति और सब्र मिलने की दुआ भी की।

'मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है'

मुख्यमंत्री की मां के निधन पर आजम खान ने भावुक लहजे में संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा नुकसान है और अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए। सपा नेता ने कहा कि मां का जाना किसी भी व्यक्ति के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि मां जैसी दौलत किसी के पास नहीं होती।

91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव में हुआ निधन

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह 91 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे और उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।

देश-प्रदेश के नेताओं ने भी जताया शोक

सावित्री देवी के निधन पर विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर दुख जताया, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संदेश साझा किया।

Updated on:
20 Nov 2026, 9:20 PM IST
Published on: