लखनऊ

ट्रेन में रात में मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने पर बैन, सभी जोन में लागू होगा आदेश

ट्रेन में सफर करने के दौरान अब कोई भी यात्री रात 11 बजे के बाद मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला किया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2021, 11:35 AM IST
ट्रेन में रात में मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने पर बैन, सभी जोन में लागू होगा आदेश
ट्रेन में रात में मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने पर बैन, सभी जोन में लागू होगा आदेश

लखनऊ. ट्रेन में सफर करने के दौरान अब कोई भी यात्री रात 11 बजे के बाद मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला किया है। कई बार यात्री रातभर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो जाते हैं। ज्यादा देर तक चार्जिंग पर लगे होने कारण मोबाइल गर्म हो जाता है। साथ ही शॉर्ट सर्किट का भी खतरा बना रहता है। इसकी अनदेखी यात्रियों को भारी पड़ती है। इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने यह नियम निकाला है। इसके साथ ही यह भी नियम बनाया है कि कोई यात्री सिगरेट पीते हुए पकड़ा जाता है तो उससे बतौर जुर्माना सौ रुपये वसूला जाएगा।

रात में बंद रहेंगे चार्जिंग प्वाइंट

रात के समय ट्रेन कोच में यात्री चार्जिंग प्वाइंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में चार्जिंग प्वाइंट बंद रखने का फैसला किया है। रात में चार्ज होने वाले लैपटॉप और मोबाइल फोन के ओवरहीटिंग का खतरा रहता है क्योंकि ज्यादातर लोग चार्ज में लगा कर ही मोबाइल या लैपटॉप छोड़ देते है। इससे आग लगने का खतरा रहता है।

सभी जोन में लागू होगा आदेश

रेलवे बोर्ड का यह आदेश सभी जोन में लागू किया जाएगा। ट्रेनों में लगातार हो रही आग की घटना के कारण यह फैसला लिया गया है। दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद सख्ती भी बढ़ाई गई है क्योंकि एक कोच में लगी आग सात कोच में फैल गई थी। इसी तरह सिगरेट पीने वालों पर भी नकेल कसने का रेलवे ने फैसला किया है।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं