
रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक बांग्लादेशी नागरिक फर्जी रिकॉर्ड के साथ पकड़ा गया है। जब वह इमीग्रेशन जांच कराने पहुंचा तब अधिकारियों को उसके रिकॉर्ड संदिग्ध लगे। एजेंसियों ने जांच की तो पता चला कि उसने लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। इसके पासपोर्ट नंबर R 9857356 की वैधता 17 मई 2028 तक है।
इस बाबत एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद नसीम नाम का व्यक्ति एयर एशिया की कुआलालंपुर(मलेशिया) जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाला था। नसीम ने फर्जी पते पर आधार कार्ड भी बनवा रखा था, जिसका नंबर 5239 5222 6593 है। मामला संदिग्ध लगने पर जब एजेंसियों ने सख्ती की तब उसने बताया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सफीपुर तहसील के गढ़ी इलाके में रह रहा था।इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के इस गंभीर मामले में एजेंसियां अब चैनल पता करने में जुटी है जिससे कि नसीम फर्जी आधार और अन्य रिकॉर्ड बनवा लिया।