लखनऊ

भारत जोड़ो यात्रा: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे रहेगा बंद, गाजियाबाद में भी रूट डायवर्जन

यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन जारी किया है।    
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 11:08 PM IST
p_newssssss.jpg
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - भारत जोड़ो यात्रा के दौरान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को यूपी आएगी। मंगलवार को 12 से 1 बजे के बीच यात्रा गाजियाबाद में एंट्री करेगी। यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन जारी किया है। ये डायवर्जन 3 जनवरी की सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। ACP ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने इस दौरान लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

कल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यूपी में इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

डायवर्जन की वजह से दिल्ली के इन इलाकों पर पड़ेगा भारी ट्रैफिक का असर

छाता रेल चौक, लाल किला, एसपीएम मार्ग, पुराना आयरन ब्रिज, पुश्ता रोड, अंसारी रोड, जीटी रोड पर युधिष्ठिर सेतु से सीलमपुर टी-प्वाइंट तक, शाहदरा फ्लाईओवर से वजीराबाद रोड पर लोनी गोल चक्कर तक भारी ट्रैफिक रहेगा।

यात्रियों को सार्वजनिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने की दी गई सलाह

पुलिस ने यात्रियों से प्रभावित सड़कों से बचने या बाईपास पार करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। मंगलवार को आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों की तरफ जाने वाले लोगों को समय से पहले ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

कांग्रेस ने दिया है यूपी के विपक्षी नेताओं को न्योता

कांग्रेस ने यूपी के विपक्ष के नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा में आने का न्योता दिया है। राहुल की ओर से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव और मायावती को इस यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। हालांकि इन नेताओं के यात्रा में जाने पर स्थिति साफ नहीं की है।

यूपी में राहुल सिर्फ तीन जिलों से गुजरेंगे

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार यानी 3 जनवरी को यूपी में एंट्री करने जा रही है। यूपी में राहुल सिर्फ तीन जिलों से गुजरेंगे। यूपी में राहुल का रूट करीब 130 किलोमीटर का है।

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गाजियाबाद के लोनी से होगी। लोनी से यात्रा बागपत में आएगी और फिर शामली जिले के कैराना से गुजरते हुए हरियाणा के लिए चली जाएगी।

Updated on:
2 Jan 2023, 11:08 PM IST
Published on: