लखनऊ

जब आइटम गर्ल बनी थीं आकांक्षा दुबे, ‘कमरिया’ देख फिदा हो गए थे समर सिंह, वीडियो देख रो पड़े फैंस !

Bhojpuri Actress Akanksha dubey : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।
2 min read
Apr 03, 2023
Bhojpuri Actress Akanksha dubey

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं। अभिनेत्री की आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

अभिनेत्री की मां का आरोप है कि उनकी बेटी की समर सिंह ने अपने भाई संजय सिंह के साथ मिलकर हत्या की है। इसी बीच आकांक्षा और समर सिंह का एक वीडियो तेजी से व्यूज बटोर रहा है, जिसे करोड़ों लोग देख रहे हैं।

शिल्पी राज के गाने में दिखा आकांक्षा के हुस्न का जलवा
आकांक्षा दुबे और समर सिंह के साथ वाले वीडियो को अब तक 20 करोड़ यानी 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को देख लोग आकांक्षा को याद कर रहे हैं और समर सिंह ताबड़तोड़ गालियां दे रहे हैं। दोनों ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’में जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

इस गाने को सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर तैयार किया गया है। वीडियो में आकांक्षा दुबे की कमरिया पर करोड़ों लोग दिल हार गए हैं और उनकी अदाओं पर फिदा लोग बार-बार इनके वीडियो को देख रहे हैं।

आइटम गर्ल में भी खूब पसंद की गई आकांक्षा
भोजपुरी गाना‘नमरिया कमरिया में खोस देब’के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें आकांक्षा एक आइटम गर्ल के किरदार में दिख रही हैं और अपने लट-झटकों से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों को घायल कर दे रही हैं। इसमें वो काफी खुश और कॉन्फिडेंट दिख रही हैं। उनकी अदाओं पर करोड़ों फैंस फिदा हैं।

इसके साथ ही आकांक्षा के एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं, जो दर्शकों की ओर से काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, इसमें समर सिंह अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं और बीच-बीच में उनका वेस्टर्न स्टाइल भी देखने के लिए मिल रहा है। इस गाने को बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है। वीडियो को देख अब भी लोग आकांक्षा को याद कर रहे हैं और डांस टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनकी मौत के दोषी को सजा की मांग कर रहे हैं।

IPS बनाना चाहते थे आकांक्षा के पेरेंट्स
भोजपुरी स्टार आकाक्षा दुबे मूल रूप से यूपी के भदोही जिले के परसीपुर गांव की थीं। जब वह तीन वाल की थीं तो अपने पैरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। आकाक्षा दुबे का परिवार उन्हें आईपीएस बनते देखना चाहता था। लेकिन उनकी रुचि शुरू से ही एक्टिंग और डांस में थी।

उनके पिता मुंबई में एक बिजनेसमैन और मां हाउस वाइफ थीं। उनके दो भाई हैं हरिओम दुबे और आदित्य दुबे हैं। उन्होंने पहला काम एसआरके म्युजिक के लिए किया था, जिसे आशी तिवारी ने डायरेक्ट किया था। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बोल्ड डांस के लिए फेमस थीं।

Updated on:
03 Apr 2023 05:10 pm
Published on:
03 Apr 2023 05:10 pm