31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमेशपाल की पत्नी जयापाल को मेयर का चुनाव लड़ाएगी भाजपा, आखिर क्या है इसका सच?

UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज में मेयर पद पर भाजपा ने उमेश पाल की पत्नी जयापाल को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर दी है। सोशल मीडिया पर इसके पोस्टर वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 2 Apr 2023, 10:14 PM IST

UP Nikay Chunav 2023

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड में एक ओर जहां अतीक गैंग पर कार्रवाई हो रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा उमेशपाल की पत्नी जयापाल को निकाय चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर इसके पोस्टर वायरल हो रहे हैं। इसमें जयापाल को मेयर पद का प्रत्याशी बताया गया है। आखिर इसका सच क्या है? आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चुनावी पोस्टर
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद उनकी पत्नी जया पाल के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर संशय बरकरार है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल के पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिसमें जया पाल को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पोस्टर पर एक नारा भी लिखा हुआ है कि पति के सम्मान में, जया पाल मैदान में।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी का एक दांव फिर फेल करेगा विपक्ष की चाल, निकाय चुनाव को लेकर क्या है रणनीति?

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की फोटो भी पोस्टर में लगी
नारे के साथ उमेश पाल की पत्नी जया पाल के चित्र वाला पोस्टर वायरल हो रहा है। पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र भी हैं। उमेश पाल की पत्नी जया पाल क्या अब नगर प्रमुख का चुनाव लड़ना चाहती है, यह संशय बरकरार है। जब इस संबंध में जया पाल से जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया, हालांकि उन्होंने न सहमति भरी और न विरोध किया। राजनीति में इस तरह की चुप्पी को सहमति माना जाता है।

यह भी पढ़ें : शाइस्ता परवीन को लेकर मायावती ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा?

प्रयागराज में उठ रही थीं जयापाल को चुनाव लड़ाने की आवाजें
उमेश पाल की हत्या के बाद से ही पत्नी जया पाल को महापौर का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए आवाजें उठने लगी थी। प्रयागराज में इसकी चर्चाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी को लेकर अब जया पाल का चुनावी पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : सांसद और विधायक रह चुके माफिया अतीक अब जेल में धोएंगे भैंस, ये पद मिला ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्टर में एक तरफ तो उमेश पाल की पत्नी जया पाल हैं तो वहीं पोस्टर के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगा है। साथ ही पोस्टर पर बीजेपी की चुनावी चिन्ह कमल भी बना हुआ है। पोस्टर पर लिखा हुआ है कि जया पाल महापौर पद प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान, सहयोगियों को लेकर कही ये बात

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश