भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ-साथ देसी अवतार, अपनी खूबसूरत मुस्कान और कातिलाना अदाओं से अक्सर अपने फैंस पर बिजलियां गिराती रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने फैंस के बीच खास अंदाज के लिए मशूहर हैं और करोड़ों दिलों में राज करती हैं।
भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार में शामिल अक्षरा सिंह 'बिग बॉस ओटीटी' से निकलने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अक्षरा सिंह अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। इन दिनों हर किसी की जुबां पर बस अक्षरा का ही नाम चढ़ा हुआ है। अक्षरा सिंह के चाहने वाले उनके हर अंदाज को देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक फोटो में अक्षरा सिंह ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही हैं। अक्षरा का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बोल्ड अवतार में दिखी अक्षरा सिंह
अब एक बार फिर से अक्षरा अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ओपन शर्ट में ब्रालेट फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका ये बोल्ड अवतार उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अदाओं ने फिर से सभी को मदहोश कर दिया है।
अक्षरा सिंह ने बनाई अलग पहचान
भोजपुरी सेंसशन अक्षरा सिंह ने अपने ऐक्टिंग के दम पर मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि अक्षरा ने 'बिग बॉस ओटीटी' में भी खूब नाम कमाया।
बेडरूम वाला पोज
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक हार्ट वाले इमोजी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेडरूम में पोज देती नजर आ रही हैं। अक्षरा का ये अंदाज काफी ग्लैमरस से भरपूर है। अक्षरा सिंह के चाहने वाले उनके इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
फैंस ने बताया 'भोजपुरी क्वीन'
अक्षरा सिंह की इन फोटोज पर करीब एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। उनके फैंस लगातार फोटो के नीचे कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो के नीचे लिखा कि 'भोजपुरी क्वीन'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'गर्दा उड़ा दिया'।