लखनऊ

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ‘परम सुंदरी’ गाने पर दिखाए जलवे, हो रही है तारीफ

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी, 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। गोरखपुर में स्कूलिंग पूरी करने के बाद आम्रपाली अपने दादाजी के पास मुंबई चली गई।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2022, 11:55 AM IST
aamprali.jpg

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने परम सुंदरी गाने पर डांस और एक्सप्रेशन देते नजर आ रही हैं। इस वीडियो रील में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस रील वीडियो को अभी तक उनके लाखों फैंस देख चुके हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि पर आम्रपाली दुबे की अच्छी फैन फॉलोइंग है। आम्रपाली सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

दरअसल, भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कृति सेनन की फिल्म मिमी के गाने परम सुंदरी पर डांस और एक्सप्रेशन देते नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और मोनालिसा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट भी किया है। पाखी हेगड़े ने उनके इस पोस्ट पर लिखा है, सो क्यूट परमसुंदरी। तो वहीं, एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी इमोजी के जरिए तारीफ की है।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी, 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। गोरखपुर में स्कूलिंग पूरी करने के बाद आम्रपाली अपने दादाजी के पास मुंबई चली गई। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन मुंबई से किया। एक्टिंग की तरफ रुझान के चलते उन्होंने ऑडिशन देने भी शुरू कर दिए। टीवी धारावाहिक के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। आम्रपाली दुबे ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। आम्रपाली अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं।

भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों का कहना है कि आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए पहले 10 लाख रुपये तक लेती थीं। लेकिन कुछ सालों से वो एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक लेने लगी हैं।

Published on: