लखनऊ

यूपी-बिहार में गर्दा मचा रहा है रितेश पांडे का जवानी भईल 18+, आपने देखा ?

इससे पहले सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का उठाई जानकी गजरा गाना रिलीज हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 6:09 PM IST
ritesh_pandey.jpg

लखनऊ. भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का 18+ गाना रिलीज होते ही गर्दा मचा रहा है। पहले भी रितेश पांडे का दर्जनों गाना धूम मचा चुके है। इस वीडियो सॉग में रितेश पांडे के साथ अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी बेहतरीन परफॉरमेंस दी है। ईशा का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडे के गाने हमेशा ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। बीते दिनों सरफरोश फिल्म के गाने का वीडियो भी लोगों ने खूब पसंद किया था। रितेश का नया गाना 18+ रिलीज होने के साथ ही हिट हो गया है। कुछ ही घंटों में यूट्यूब 18+ गाने को पर लाखों बार देखा जा चुका है।

लीड रोल में हैं हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

इस गाने में हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता लीड रोल में नजर आ रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ईशा गुप्ता मूल रूप से जौनपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इस गाने में लोग म्यूजिक के साथ-साथ ईशा गुप्ता के बेहतरीन डांस को काफी पसंद किया जा रहा है।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

इससे पहले सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का उठाई जानकी गजरा गाना रिलीज हुआ था। सरफरोश फिल्म के लिए रितेश ने इस गाने को गाया था। आपको बता दें कि रितेश के फैंस सरफरोश फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रितेश के अलावा नजर आएंगे ये एक्टर

रितेश पांडे के साथ साथ सरफरोश फिल्म में यामिनी सिंह, नीरज शर्मा, दीपक भाटिया, अंशुमान सिंह और प्रवेश लाल यादव जैसे मशहूर भोजपुरी एक्टर नजर आएंगे।

Published on: