लखनऊ

Bigg Boss OTT: नमक को लेकर भिड़ीं अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी, तू-तू मैं-मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच पहले-दूसरे एपिसोड से ही किचन को लेकर मनमुटाव बना हुआ है।

2 min read
Aug 18, 2021

लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshra Singh) रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) पर नज़र आ रही हैं। बिग बॉस (Bigg Boss) के घर रोज कोई ना कोई नया बवाल होता ही रहता है। मंगलवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshra Singh) और शिल्पा शेट्टी (Silpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) में फिर नोकझोंक और बहसबाजी हुई है। नोकझोंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बाकी घर वालों ने दोनों को कराया शांत
वायरल वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshra Singh) कह रही हैं कि वो घर में नौकर बनकर नहीं आई हैं। इसके बाद काफी देर तक अक्षरा और शमिता में नोकझोंक होती रही। मामला बढ़ता देख बाकी के घरवालों ने अक्षरा (Akshra Singh)और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को शांत करने की कोशिश करते नजर आए।

नमक को लेकर हुई भिड़ंत
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshra Singh) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के बीच पहले-दूसरे एपिसोड से ही किचन को लेकर मनमुटाव बना हुआ है। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में एक बार फिर किचन के मुद्दे पर अक्षरा (Akshra Singh) और शमिता (Shamita Shetty) के बीच काफी तू-तू मैं-मैं हुई। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshra Singh) का आरोप है कि शमिता (Shamita Shetty) ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने सिर्फ इतना ही पूछा था कि नमक कहां रखा है, इस पर शमिता (Shamita Shetty) ने कहा कि किचन उनका डिपार्टमेंट है। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई।

अक्षरा ने शमिता को कहा था मौसी
इससे पहले भी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshra Singh) के बीच चल रही खींचातान में अक्षरा (Akshra Singh) ने शमिता (Shamita Shetty) की एज शेमिंग की थी। अक्षरा ने उन्हें मौसी कहकर मजाक बनाया था। इस बात पर एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने भी अक्षरा को काफी खरी खोटी सुनाई है।

Published on:
18 Aug 2021 04:32 pm
Also Read
View All