लखनऊ

UP Scholarship Scam: दो सौ करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ईडी के रडार पर हाइजिया समूह

UP Scholarship Scam : ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने 200 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल में तीन आरोपियों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। इसमें इजहार हुसैन जाफरी, अली अब्बास जाफरी और रवि प्रकाश गुप्ता को कोर्ट ने एक मई तक रिमांड पर सौंपा था।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2023, 12:06 PM IST
Big disclosure in scholarship scam of Rs 200 crore in UP

UP Scholarship Scam : दो सौ करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के मास्टर माइंड हाइजिया समूह के संचालक ही थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि हाइजिया समूह के कालेजों द्वारा सबसे पहले घोटाले को अंजाम दिया गया। उसके बाद कुछ अन्य शिक्षण संस्थानों ने भी फिनो बैंक के कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता के कहने पर घोटाले में भागीदारी की थी।

हाइजिया समूह के कालेजों से कई दस्तावेज बरामद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने गुरुवार को हाइजिया समूह के कालेजों से कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। कालेजों के बैंक के खातों की भी जांच की जा रही है। ईडी ने इस मामले को लेकर 16 फरवरी को लखनऊ, हरदोई व बाराबंकी सहित कई शहरों में 10 शैक्षणिक संस्थानों में छापेमारी की थी। इसके बाद 18 लोगों के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज करवाया था।

अपात्र छात्र-छात्राओं के खुलवा दिए गए खाते

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिनो बैंक के कर्मचारी रविप्रकाश गुप्ता ही सभी शिक्षण संस्थानों में संचालकों के साथ मिलीभगत करके विद्यार्थियों के फर्जी बैंक खोलता था। उसके बाद उनके एटीएम व मोबाइल के सिम अपने पास रख लेता था। जिन विद्यार्थियों के बैंक में खाते खुलवाए गए थे उनमें से ज्यादातर आपात्र थे। कुछ की उम्र सात से 12 वर्ष तो कुछ वरिष्ठ नागरिक भी ऐसे थे जिनके नाम पर रवि गुप्ता ने बैंक में खाते खुलवाए थे।

यह आरोपी घोटालेबाजी के मास्टरमाइंड
हाइजिया समूह के कालेजों में इनके दाखिले करवाए जाते थे। इसके बाद बैंक में सरकार की तरफ से आने वाली छात्रवृत्ति को निकालने का काम रवि गुप्ता व हाइजिया समूह से जुड़े इजहार हुसैन जाफरी व अली अब्बास जाफरी करते थे। इजहार हाइजिया ग्रुप के ओरेगन एजूकेशनल सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं और अली अब्बास मैनेजर के पद पर तैनात हैं।

Updated on:
28 Apr 2023, 12:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सत्ता नहीं, कार्यकर्ता BJP की असली पूंजी’, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- विदेशी फंडिंग से फैलाया जा रहा भ्रम और अशांति

अमित शाह के दौरे के बीच लखनऊ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, नौबस्ता में पुलिस के बड़े अधिकारियों का जमावड़ा

SP Poster Politics: पोस्टरों में चचा का जलवा, भतीजे का चेहरा गायब! लखनऊ में सपा की सियासत ने पकड़ा नया मोड़

Amit Shah Lucknow Visit: एयरपोर्ट पर योगी का स्वागत वाला अंदाज, शहर में पुलिस का पहरा; अमित शाह के दौरे से पहले संदीप सिंह हाउस अरेस्ट

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का संगठन विस्तार: टिकट कटने के दो साल बाद बृजभूषण की बीजेपी कार्यसमिति में एंट्री