लखनऊ

Patrika Breaking: बिकरू गोलीकांड में 37 पुलिसकर्मी दोषी, गृह विभाग ने डीजीपी से 37 के खिलाफ की एक्शन लेने की सिफारिश

बिकरू कांड में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद यूपी सरकार पर अब एक्शन मोड में है। गृह विभाग ने डीजीपी से दोषी पाए गए 37 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने की सिफारिश की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 10:27 AM IST
Patrika Breaking: बिकरू गोलीकांड में 37 पुलिसकर्मी दोषी, गृह विभाग ने डीजीपी से 37 के खिलाफ की एक्शन लेने की सिफारिश
Patrika Breaking: बिकरू गोलीकांड में 37 पुलिसकर्मी दोषी, गृह विभाग ने डीजीपी से 37 के खिलाफ की एक्शन लेने की सिफारिश

कानपुर. बिकरू कांड में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद यूपी सरकार पर अब एक्शन मोड में है। गृह विभाग ने डीजीपी से दोषी पाए गए 37 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने की सिफारिश की है। इससे पहले, कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। ऋचा दुबे के खिलाफ फर्जी आईडी के जरिये सिम लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

गुमराह करने के आरोप में फंसी ऋचा

गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे पुलिस व यूपी सरकार के निशाने पर है। उन पर बिकरू कांड के बाद सिम कार्ड का प्रयोग, दस्तावेजों के खिलवाड़ और पुलिस को गुमराह करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी और वह विकास दुबे के काले कारनामों में भी शामिल थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद ऋचा दुबे सहित उसके रिश्तेदार और विकास के खास गुर्गेों पर शिकंजा कसा है।

Published on: