डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, सआदतगंज क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई। शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत और मुख्य आरोपी को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी। बाद में मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल शंभू की भी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वारदात की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।