लखनऊ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित किए कई नए नाम, पहली बार तीन महिलाओं को किया शामिल

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी टीम में नए जोड़ घटाव कर रही है। इसी क्रम में बीजेपी ने कई नए चेहरों को तवज्जो दी है।

2 min read
Jun 21, 2021
Swatantra Dev Singh

लखनऊ. अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी टीम में नए जोड़ घटाव कर रही है। इसी क्रम में बीजेपी ने कई नए चेहरों को तवज्जो दी है। बीजेपी ने प्रदेश की नई मीडिया व प्रवक्ता टीम घोषित कर दी है। इसमें पहली बार तीन महिलाओं को प्रदेश प्रवक्ता बनाने का काम प्रदेश अध्यक्ष ने किया है। बहुत जल्द पार्टी पैनेलिस्ट के नामों की सूची भी जारी करेगी।

हरिश्चंद्र सहित 15 प्रवक्ता बनाए गए

हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा व महामेधा नागर को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है। इसमें आलोक अवस्थी, राकेश त्रिपाठी, प्रशांत वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा और महामेधा नागर नये चेहरे हैं। चार नए प्रवक्ता घोषित किए गए हैं। पहले प्रवक्ताओं की संख्या 11 थी जो इस बार 15 कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि बहुत बड़ा प्रदेश है, बहुत जल्द पैनेलिस्ट की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

इसी प्रकार मनीष दीक्षित को फिर से प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, प्रियंक पाण्डेय तथा अभय सिंह को प्रदेश का सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पहले मीडिया टीम की संख्या तीन थी जो इस बार पांच कर दी गई है।

आईटी और सोशल मीडिया टीम की भी घोषणा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की आईटी और सोशल मीडिया टीम भी घोषित की है। इसमें कामेश्वर सिंह को आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। मांगीलाल चौधरी को प्रदेश सह संयोजक बनाया है। सोशल मीडिया टीम में अंकित चंदेल प्रदेश संयोजक बनाए गए हैं।

Published on:
21 Jun 2021 10:42 am
Also Read
View All