लखनऊ

भाजपा ने अयोध्या-बदरीनाथ हार का बदला केदारनाथ में चुकाया

By-election results:केदारनाथ विस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया है। हॉट सीट केदारनाथ विस में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा ने दोहराया है। इसी के साथ ही भाजपा ने लोस चुनाव में अयोध्या और विस उप चुनाव में बदरीनाथ सीट पर हार का बदला भी चुका दिया है। इससे भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है।

2 min read
Nov 23, 2024
केदारनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याीश आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है

By-election results: उत्तराखंड के केदारनाथ सीट पर विस उपचुनाव की मतगणना में आज पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल बढ़त बनाए हुए थीं। आखिरी राउंड तक उन्होंने बढ़त कायम कर जीत का परचम लहराया। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं। इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराकर केदारनाथ विस सीट पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा ने इस सीट पर 5623 वोटों से जीत दर्ज की है।

भाजपा ने पार की बड़ी चुनौती

भाजपा इसी साल लोस चुनाव में अयोध्या सीट हार चुकी थी। उसके बाद कुछ माह पहले ही भाजपा बदरीनाथ विस उप चुनाव भी हार गई थी। इससे भाजपा के हिंदुवादी एजेंडे का करारा आघात पहुंचा था। इसी के चलते भाजपा के लिए केदारनाथ सीट बड़ी चुनौती बन गई थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने केदारनाथ उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। इसी का नतीजा रहा कि आज भाजपा ने केदारनाथ सीट की जंग जीत बड़ा संदेश दिया है।

पीएम मोदी का केदारनाथ से गहरा लगाव

पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से गहरा जुड़ाव है। वह केदारनाथ में पूजा-अर्चना भी कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत श्रद्धालुओं के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। केदारनाथ के मास्टर प्लान में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पीएम मोदी से जुड़ाव होने के चलते भी केदारनाथ सीट भाजपा के लिए हॉट सीट और प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी।

Updated on:
23 Nov 2024 01:36 pm
Published on:
23 Nov 2024 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर