Nikay Chunav: भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 8 जिलों की 33 नगर पालिका की लिस्ट जारी की गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्र की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, नगर निगम के वार्ड पार्षद और महापौर प्रत्याशियों के पैनल पर चर्चा की।
इसके बाद आज रविवार को निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। यह लिस्ट में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की है। 8 जिलों की 33 नगर पालिका अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है।
सीएम योगी निकाय चुनाव में करेंगे रोड- शो
बता दें कि भाजपा चुनाव में पूरा दमखम दिखाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में उतारेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगमों के अलावा बड़ी नगर पालिका परिषदों में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। चुनावी जनसभाओं के अलावा मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड शो भी आयोजित किये जाएंगे।