घटना के समय अनंत अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे।
सुल्तानपुर. जिले में अपराध के साथ अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी किसी भी घटनों को अंजाम देने में जरा भी नहीं हिचकते हैं। वहीं पुलिस भी उन पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। यहां पर अपराधियों ने एक बसपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर कला का है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर कला निवासी एक दलित भाजपा नेता को शनिवार रात को सशस्त्र बदमाशों ने गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
बतादें कि मकदूमपुर कला निवासी दलित अनंत कुमार उर्फ पप्पू भाजपा के कार्ययकर्ता थे। शनिवार रात दस बजे अनंत बाइक से कादीपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान बुढ़ाना नहर के पास अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उन्हें रोका, जब तक वे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। फायरिंग की आवज सुनकर कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि वे सड़क पर गिर पड़े थे और कराह रहे थे। अनंत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए
इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने बवाल होने की आशंका के चलते शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश है। भाजपाइयों की मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। कोतवाली में नेताओं ने देर रात तक भीड़ लगी रही। वहीं पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।