लखनऊ

बीजेपी ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर, लोगों से जुड़ने की अपील

- बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम- हर बूथ पर सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर

2 min read
Jun 30, 2019
ओलंपियन मो शाहिद

बलरामपुर. सदस्यता अभियान 2019 की पूर्ण सफलता हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसी पार्क में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठनमंत्री प्रदुम्न ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता संगठन की जो योजना बनती है उसको कुशलता पूर्वक पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के जितने सदस्य हैं, दुनिया के 37 देशों में उतनी उनकी जनसंख्या नहीं है। हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। हमें 20 फीसदी सदस्य बढ़ाने हैं। समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। मतदाता के रूप में तो जुड़ चुके है उन्हें अब सदस्यता में जोड़ना है। सदस्यता के महत्व पर चर्चा करते हुए हर बूथ पर सदस्यता करने पर बल दिया।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हम देश और प्रदेश की प्रगति, समाज और गरीब के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। इसका परिणाम है कि हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हर जाति, धर्म, मजहब के लोगों ने हमें वोट दिया अब हमें संगठन के विस्तार हेतु संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 को पूर्ण करने के लिए मंडल बैठक स्तर पर 1 जुलाई से 5 जुलाई तक करना ,सदस्यता बुक बूथों पर देना ,सदस्यता अभियान 6 जुलाई को मुख्यालय पर सभी वर्ग, समूह के प्रभावी व्यक्तियों को बुलाकर सदस्य बनाने का कार्यक्रम किया जाएगा।सदस्यता विस्तार को सेक्टर संयोजक की भी विधानसभा स्तर पर कार्यशाला 15 से 21 जुलाई के बीच की जाएगी।सदस्यता तीन प्रकार से की जाएगी बूथ सदस्यता, कैंप सदस्यता, व्यक्तिगत सदस्य तथा एबीसी ग्रेट बूथों पर अलग अलग पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता कराई जाएगी। मोर्चा, प्रकोष्ठ ,प्रकल्पो के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में जिम्मेदारी दी गई।

सक्रिय सदस्यता 3 वर्ष के लिए होती है। नए सक्रिय सदस्य 12 अगस्त से 31 अगस्त तक बनाए जाएंगे।जो 50 सदस्य प्राथमिक बनाएंगे, वहीं सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। प्राथमिक सदस्यता हेतु मोबाइल नंबर 8 980808080 निशुल्क मिस कॉल करने पर तथा सदस्यता पत्रक भरकर भी सदस्य बन सकते हैं। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार शैलू ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए सदस्य के लक्ष्य को पूर्ण करने का आवाहन करते हुए तन मन धन से लगने की अपील की।

Published on:
30 Jun 2019 04:34 pm
Also Read
View All