13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP की राजनीति में बड़ा उलटफेर; कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को हटाया, अजय राय का भी जा सकता है पद

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (UP Congress in-charge Avinash Pandey) को पद से हटा दिया है। कांग्रेस (Congress) ने अविनाश पांडेय ( Avinash Pandey) की जगह दूसरे चेहरे को जगह दी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

Jun 26, 2026

Congress leader Rajendra Pal Gautam

कांग्रेस ने राजेंद्र पाल गौतम को UP प्रभारी नियुक्त किया ( फोटो- पत्रिका)

Congress Party Big Decision: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। कांग्रेस आला कमान ने शुक्रवार शाम यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को उनके पद से हटा दिया है। कांग्रेस ने अविनाश पांडेय की जगह राजेंद्र पाल गौतम को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने पूर्व राज्य सभा सदस्य और नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को 23 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया था।

कांग्रेस के फैसले से पार्टी में हलचल

कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अविनाश पांडेय की जगह राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस आला कमान द्वारा अचानक लिए गए इस निर्णय से पार्टी नेताओं में हलचल मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र पाडेय 19 मई को बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के साथ बिना अपॉइंटमेंट बसपा प्रमुख मायावती से मिलने पहुंचे थे। हालांकि, मायावती से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि राजेंद्र पाल दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे हैं। राजेंद्र पाल, सितंबर 2024 में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

हटाए जा सकते हैं अजय राय

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का दावा है कि जल्द ही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भी पद से हटाया जा सकता है। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस किसी ओबीसी या मुस्लिम चेहरे को प्रदेश की कमान सौंपने की तैयारी में है। पिछले दिनों यूपी के कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात की थी। इसमें सांसद इमरान मसूद और राकेश राठौर में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग रखी गई।

इमरान मसूद सहारनपुर से सांसद हैं और पश्चिमी यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेता माने जाते हैं। उन्हें अध्यक्ष बनाकर पार्टी मुस्लिम वोटबैंक को मजबूत करना चाहती है। वहीं, सीतापुर से सांसद राकेश राठौर ओबीसी वर्ग से आते हैं। उन्हें जिम्मेदारी देकर राहुल गांधी की पिछड़ा वर्ग और जातिगत जनगणना की राजनीति को यूपी में जमीन पर उतारा जा सकता है।

2023 से UP कांग्रेस अध्यक्ष हैं अजय राय

अजय राय को 17 अगस्त 2023 को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। अगस्त 2026 में उनका 3 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वे सक्रिय नेता हैं और 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी थी। अजय राय भूमिहार समाज से आते हैं, जिसकी यूपी में आबादी सीमित है।

भूमिहार वर्ग का वोट बैंक मुख्य रूप से भाजपा के पक्ष में माना जाता है। 2027 के जातीय समीकरण को साधने के लिए कांग्रेस अब बड़े बदलाव की राह पर है। सूत्रों का बड़ा दावा है कि पार्टी जल्द ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी पद से हटा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग