13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे सपा’, आजम खान को गृहमंत्री बनाने के दावों पर भड़की बीजेपी

UP Elections 2027: सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगले 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और और आजम खान को गृह मंत्री बनाना है। शिवपाल के बयान के बाद अब बीजेपी ने पलटवार किया है।
2 min read
Google source verification
Shivpal Yadav Azam Khan

शिवपाल यादव आज आजम खान (फाइल फोटो)

BJP Dinesh Pratap Singh Slams Shivpal Yadav: समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के उस बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने 2027 में सपा सरकार बनने पर आजम खान को गृहमंत्री बनाने का दावा किया था। भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा को मुंगेरीलाल जैसे सपने देखना बंद कर देना चाहिए।

भाजपा का जवाब: सपा सिर्फ सपनों में सरकार बनाती है

लखनऊ में भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने शिवपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव को उस सरकार के सपने देखना बंद कर देना चाहिए जो सिर्फ उनकी कल्पना में है। शिवपाल यादव कह रहे हैं कि 2027 में सत्ता में आए तो आजम खान को गृहमंत्री बनाएंगे। न तो 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने वाली है और न ही अगले कई चुनावों में। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और पूरी समाजवादी पार्टी या तो सपनों में खुद को सरकार बनाते देखते हैं या बयानों के जरिए। सरकार बनाने के लिए जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करना पड़ता है। लेकिन जब सपा को मौका मिला तो उसने सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया और परिवार को आगे बढ़ाया। इसलिए समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने के सपने देखना बंद कर देना चाहिए। 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

शिवपाल यादव का दावा: आजम खान होंगे गृहमंत्री

रामपुर में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि हमें उन्हें हराना है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। आजम खान को पहले गृहमंत्री बनाया जाएगा, रक्षा मंत्री से पहले।

आजम खान परिवार पर भी टिप्पणी

शिवपाल यादव ने आजम खान परिवार के राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि आजम खान 10 बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं, जबकि अब्दुल्ला आजम दो बार विधायक रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी विधायक तथा राज्यसभा सदस्य रहीं। इतने पदों पर रहने, वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उनके खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हैं और कई आपराधिक आरोप हैं।

भाजपा का यह जवाब सपा के अंदरूनी समीकरण और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आया है। शिवपाल यादव के बयान से सपा में आजम खान की संभावित भूमिका को लेकर चर्चा छिड़ गई है।