लखनऊ

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज हुई FIR

लखनऊ के हजरतगंज थाने में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर दर्ज हुई तहरीर, पुलिस ने दिया कड़े एक्शन का आश्वासन,पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2023, 10:12 AM IST
हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR
हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR

भाजपा एमएलसी मुकेश शर्मा ने हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पवन खेड़ा माध्यम से की गई टिप्पणी को उपहासपूर्ण बताया है।

तहरीर में लिखी यह बात

एमएलसी मुकेश शर्मा ने तहरीर में लिखा है कि दिल्ली में हुए प्रेस वार्ता में पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी पर गलत ढंग से टिप्पणी करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के पिता नरेन्द्र गौतम दास मोदी है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है तथा क्या यह गौतम दास या दामोदर दास हैं? व्यंग्यपूर्ण हंसी में यह भी कहा गया कि भले ही नाम दामोदर दास है लेकिन उनके कार्य गौतम दास के समान हैं।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को गौतम अडानी के पिता से जोड़ कर उनके पिता का जानबूझकर उपहास किया। इससे देश की जनता की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्र ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 153-ए, 500,504 और 505 (2) के तहत एफआईआर लिखी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
21 Feb 2023, 10:12 AM IST
Published on: