27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Budget 2023‘जातीय जनगणना’ पिछडों-वंचितों का अधिकार है, कोई राजनीतिक भिक्षा नहीं : अखिलेश यादव

UP budget session 2023 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग इन्वेस्टर समिट में लगाए पौधे को नहीं बचा पा रहे हैं वह इन्वेस्टमेंट कहां से लाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 20 Feb 2023, 11:26 PM IST

  अखिलेश यादव बोले- रामचरितमानस पर जवाब सदन में देंगे

अखिलेश यादव बोले- रामचरितमानस पर जवाब सदन में देंगे डों-वंचितों का अधिकार है, कोई राजनीतिक भिक्षा नहीं : अखिलेश यादव

बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ।। सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश से आए हैं वे उत्तर प्रदेश की जनता का दुख दर्द नहीं समझते हैं। भाजपा सरकार ने बहुत सपने दिखाए लेकिन इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश को कुछ नहीं मिलने वाला है।बुल्डोजर वाली सरकार से ऐसी उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP budget session 2023: यूपी के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर बोली मायावती

बेरोजगारी चरम : अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमों ने कहा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसान, नौजवान और व्यापारी को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार जातीय जनगणना नहीं करवा रही है। सड़क से लेकर सदन तक भाजपा केबुल्डोजर का विरोध जारी रहेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग इन्वेस्टर समिट में लगाए पौधे को नहीं बचा पा रहे हैं,वह इन्वेस्टमेंट कहां से लाएंगे।

यह भी पढ़ें: Lucknow Special: महमूद अली अंसारी 50 साल से हरी टोपी लगा कर रहे शिव की पूजा, जानिए क्या कहते है लोग

अखिलेश यादव बोले- रामचरितमानस पर जवाब सदन में देंगे

रामचरितमानस पर स्वामी के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने कहाअखिलेश यादव ने कहा कि इसका जवाब सदन में देंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे। आप बताइए उत्तर प्रदेश में उन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव और गरीबों को लूटा है । बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है।