27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Special: महमूद अली अंसारी 50 साल से हरी टोपी लगा कर रहे शिव की पूजा, जानिए क्या कहते है लोग

Lucknow News अली अंसारी बोले- अपने ही सलाम का जवाब नहीं देते, तो होता है उनको दुःख, लेकिन फिर भी पूरा परिवार करता है। भगवान शिव की आराधना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 19 Feb 2023, 5:06 PM IST

शिवरात्रि पर महमूद ने लगाया सभी  के माथे पर चंदन का तिलक

शिवरात्रि पर महमूद ने लगाया सभी के माथे पर चंदन का तिलक

नवाबों का शहर लखनऊ, तहजीब और मुहब्बत के लिए जाना जाता है। यहाँ पर कुछ ऐसे भी लोग है जो अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया करते ही रहते है लेकिन लखनऊ मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र में कई सालों से एक अंसारी परिवार ने एक मिसाल बना के रखी हुई है जिसकी वजह से इनका सभी सम्मान करते हैं। आईये जानते हैं क्या है इनकी खासियत।

यह भी पढ़ें: महिलाएं हो या पुरुष जानिए हड्डियों के कमजोर होने की खास वजह

टोपी लगाकर, माथे पर लगाया तिलक

महमूद अली अंसारी ने बताया कि मनकामेश्वर मंदिर के परिसर में बचपन बीता आज उसी जगह मेरा पूरा परिवार शिव की आराधना करता है । उन्होंने कहा कि मंदिर में होने वाली रोज शिव आरती में परिवार की मुख्य भूमिका रहती है। कभी किसी ने कहा। लेकिन जब अपने ही समुदाय के लोगो को हम सलाम करते है तो वो लोग जवाब नहीं देते और चले जाते है, तो बहुत दुःख होता है। अली अंसारी ने कहा कि हमारे पवित्र गंथ्रों में कही भी नहीं लिखा है कि हम कोई और काम नहीं कर सकते है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में गूंजे हर हर महादेव के नारे, लगी लम्बी कतार

स्थानीय लोगों ने बताई खास बात

मंदिर परिसर में 5 साल से रहने वाले रमेश ने बताया कि अली भाई कह कर सभी लोग बुलाते है और वो उसका जवाब देते है। कौन हिन्दू, कौन मुसलमान हम लोग एक है, हमारी तहजीब, संस्कार एक है।