27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाएं हो या पुरुष जानिए हड्डियों के कमजोर होने की खास वजह

ऑर्थो सर्जन डॉ संदीप ने कहा, "हड्डियों के कमजोर होने की कुछ खास वजह जिसको हम सभी अनदेखा कर देते है। '
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 17 Feb 2023, 8:45 AM IST

 इन महिला और पुरुष की होती है जल्दी कमजोर हड्डियां

इन महिला और पुरुष की होती है जल्दी कमजोर हड्डियां

महिला हो या पुरुष अपने को स्वस्थ रखने के लिए कुछ नियमों को जरूर फॉलो करें। इससे आप भी स्वस्थ और आपका परिवार भी स्वस्थ रहेगा । हड्डियों का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। ऑर्थो सर्जन डॉ संदीप से जानिए वो कारण जिनकी वजह से हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बनेगा UP का पहला दिव्यांगों के लिए पार्क, गैजेट्स, सिस्टम, सेंसर समेत जानिए और क्या मिलेंगी सुविधाएं

हड्डियों को सेहतमंद रखने के लिए जानिए खास तरीके

1 ऑर्थो सर्जन संदीप ने बताया कि अगर आपको को ज्यादा आराम करने की आदत है और मेहनत भी कम करते है तो, हो जाइए सावधान ये आपकी हड्डियों के कमजोर होने के लक्षण में शामिल है। शरीर को ज्यादा आरामदायक बनाना सही नहीं होता। जो लोग जो लोग आरामदायक जीवन जीते हैं उनकोऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती है।

2. अगर आप अपनी डाइट में कैल्शियम सही मात्रा में प्रयोग नहीं करते हैं तो इसकी वजह से भी हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऑर्थो सर्जन संदीप ने बताया कि हड्डियां कमजोर होने से बहुत सी परेशानी हमारे शरीर में होने लगती हैं । जिससे हड्डियों के टूटने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे स्पेशल: प्यार में मिला दर्द, तो बदल डाली अपनी दुनिया, प्रेमी के गांव जाकर उसी की शादी का शूट किया वीडियो

3. ज्यादा शराब , सिगरेट भी हड्डियों को बहुत ही बुरी तरह से नुकसान पहुंचाता है। आपकी हड्डियां बहुत जल्दी कमजोर होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

4. थायराइड की समस्या बनी हुई है तो इसकी वजह से भी हमारी हड्डियां कमजोर होने लगतीहैं।

5. कुछ दवाइयों का लगातार प्रयोग करना या अनुवांशिक कारणों की वजह से भी हड्डियों की समस्या हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: लखनऊ का ऐसा मंदिर जहां पर दर्शन मात्र से ही सुलझ जाते है, बड़े से बड़े झगड़े

हड्डियों को मजबूत रखने के उपाय

ऑर्थो सर्जन संदीप ने बताया कि आप अपने डाइट में कैल्शियम की सही मात्रा और व्यायाम को जरूर शामिल करें। और तकलीफ होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले।