Loksabha Mission 2019 : अपनी सत्ता कायम रखने के लिए BJP ने कमर कस ली है। मिशन 2019 के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है।
लखनऊ. 2019 में अपनी सत्ता कायम रखने के लिए BJP ने कमर कस ली है। मिशन 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी में एक नई टीम का गठन किया है। टीम में नई भर्तियां की गई है। इसमें नए नाम शामिल किए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद प्रदेश का चुनावी माहौल गरम हो गया है। बता दें कि यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की टीम में 40 सदस्य हैं लेकिन एक दर्जन पदाधिकारी ऐसे हैं जिनकी एक साथ बैठकर केंद्रीय नेतृत्व अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करता है।
ये है भाजपा की नई टीम
महेंद्र नाथ पांडे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे संगठन का मुख्य चेहरा हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे और समन्वय की जिम्मेदारी उनकी है। वही संघ और उसके सहयोगी दलों के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यक्रम कर पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। रोज उनके जिलों में दो से तीन कार्यक्रम हो रहे हैं।
सुनील बंसल
टीम के नए सदस्य प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल अध्यक्ष के बाद दूसरे पद पर हैं। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बूथों का विस्तार और वोट प्रतिशत की रणनीति में मुख्य भूमिका रहती है। प्रवास के दौरान जनाधार बढ़ाने का जाति संतुलन पर जोर आदि इनकी जिम्मेदारी रहेगी।
भूपेंद्र यादव
राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लोकसभा चुनाव अघोषित रूप से प्रदेश प्रभारी की भूमिका में हैं। उनकी पूरी कवायद जाति संतुलन और पिछड़ों को साथ लेने पर केंद्रित है। अमित शाह के हर दौरों पर वे इनको अपने साथ रख रहे हैं।
शिव प्रकाश
यह भाजपा के केंद्रीय सह संगठन मंत्री हैं। इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए प्रदेश सह प्रभारी का काम भी संभाल रहे हैं। शिव प्रकाश भाजपा की संगठनात्मक रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उनके लखनऊ दौरे में कई महत्वपूर्ण रणनीतियां बनी।
जेपीएस राठौर
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर क्षेत्रीय संगठन के प्रभारी भी हैं। बूथ कमेटियों के प्रबंधन के साथ बड़े नेताओं की रैलियों के लिये विधायक और सांसदों को जिम्मेदारी देने का काम इनका रहेगा। चुनाव में रैलियां कैसे होंगी, किन स्थानों को चुना जाएगा, कौन से नेता कहां रहेंगे, इसकी रूपरेखा तय करने में जुटेंगे।
गोविंद नारायण शुक्ला
भाजपा के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ब्रज क्षेत्र के प्रभारी भी हैं। पार्टी की रैलियों में प्रचार प्रसार, होर्डिंग और स्लोगन, उसमें किन नेताओं के चेहरे होंगे। पार्टी में सोशल मीडिया की दिशा भी तय करेंगे। कैसे किस विपक्षी दल पर कब हमला करना है, कब किस पर पलटवार करना है पूरे रणनीति यहीं बनाएंगे।
संजय राय
IT सेल के प्रभारी संजय राय लोकसभा चुनाव से पहले ही हर बूथ पर दो Social Media विशेषज्ञ साइबर योद्धा को नियुक्त करने में जुटे हैं। अभी हाल ही में वाराणसी में पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में खास रणनीति बनाई गई थी। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड के प्रभारी अशोक कटारिया, महामंत्री व काशी क्षेत्र के प्रभारी सलिल विश्नोई, महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, पिछड़ा मोर्चा के प्रभारी के साथ पार्टी के पूरे प्रदेश में पहले 162 विस्तारकों के काम की निगरानी करते हैं।
बी.एल. वर्मा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
उपाध्यक्ष बी एल वर्मा पुरुषोत्तम खंडेलवाल पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों और PM मोदी की रैलियों व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठकों की रणनीति पर काम कर रहे हैं।