जयपुर।
उत्तर प्रदेश में मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाजपा का प्रचार करने के बाद आए परिणाम से उत्साहित भाजपा ने अब राजस्थान में भी २०० मोटरसाइकिलें बांटने का निर्णय किया है। यह मोटरसाइकिलें विस्तारकों को दी जाएगी, जो प्रत्येक विधानसभा के लिए नियुक्त किए गए हैं। इन विस्तारकों को एक-एक मोटरसाइकिल और आठ हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी मोटरसाइकिल पर घूम-घूम कर यह विस्तारक भाजपा के लिए काम करेंगे।