8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के ग्वालिया बाबा मंदिर में बड़ी चोरी, 5वीं बार बनाया निशाना, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, दे डाली चेतावनी

जयपुर के खोरा विसल थाना क्षेत्र में स्थित ग्वालिया बाबा मंदिर में चोरों ने पांचवीं बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गर्भगृह से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। बार-बार घटनाओं से नाराज श्रद्धालुओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 08, 2026

Jaipur Major Theft Khora Visal Police Station area Gwalya Baba Temple

Jaipur Major Theft Khora Visal Police Station area Gwalya Baba Temple (Patrika Photo)

जयपुर: राजधानी के खोरा विसल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंशारामपुरा स्थित प्रसिद्ध ग्वालिया बाबा मंदिर को अज्ञात चोरों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है।

बता दें कि चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर भगवान के लाखों रुपए के सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मंदिर में यह पांचवीं बार चोरी की घटना हुई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

एक ही मंदिर में बार-बार हो रही चोरी की वारदातों ने खोरा विसल थाना पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का कहना है कि पुलिस केवल आश्वासन देती है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। लाखों के गहने चोरी होने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

श्रद्धालुओं ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

इस बार चोरी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित श्रद्धालुओं का कहना है कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।