लखनऊ

2022 के विस चुनाव से पहले विपक्ष की धार कुंद करने में जुटी बीजेपी, एक-एक सीट का प्लान तैयार

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से आठ सीटों पर जीत के बावजूद भाजपा के रणनीतिकार इससे संतुष्ट नहीं हैं

less than 1 minute read
Nov 02, 2019
2022 के विस चुनाव से पहले विपक्ष की धार कुंद करने में जुटी बीजेपी, एक-एक सीट का प्लान तैयार

लखनऊ. यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से आठ सीटों पर जीत के बावजूद भाजपा के रणनीतिकार इससे संतुष्ट नहीं हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश के एक-एक जिले की एक-एक विधानसभा सीट के लिए रणनीति बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसदों-विधायकों और मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा गया है।

पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को और मजबूत करने पर जोर दे रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की विकास योजनाओं के जरिये जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा रहे हैं। पिछले चुनावों की तरह 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की धार कुंद करने के प्रयास में जुट गई है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता लगातार किसी न किसी बहाने से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब तक बीजेपी की प्रदेश भर में गांधी संकल्प यात्रा चल रही थी, जिसका सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर समापन हो गया।

Published on:
02 Nov 2019 04:59 pm
Also Read
View All