लखनऊ

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, जानें किसे मिला मौका

BJP Releases List Of Candidates For Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2026, 4:52 PM IST
bjp
भारतीय जनता पार्टी का झंडा। (फाइल फोटो)

UP Rajya Sabha Election Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विचार-विमर्श के बाद आगामी चुनाव के लिए रणनीतिक रूप से प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने वाले चेहरों को प्राथमिकता दी गई है।

बीजेपी ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए 8 नामों को मंजूरी दी है।

  1. धर्मपाल सिंह
  2. राधाकांत ओझा
  3. प्रकाश पाल
  4. विद्यासागर सोनकर
  5. गोपी कृष्ण पाण्डेय
  6. प्रियंका सिंह रावत
  7. राम प्रताप सिंह चौहान
  8. श्रुति गंगवार

चुनावी रणनीतियों और सामाजिक समीकरणों पर ध्यान

भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर निर्णय लिया है। उम्मीदवारों के चयन में पिछड़े वर्ग, दलित समाज और उच्च जातियों के प्रतिनिधियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देना है, ताकि संगठन की पकड़ हर स्तर पर मजबूत बनी रहे।

बीजेपी की लिस्ट में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने 2 महिलाओं को भी मौका दिया है। बीजेपी ने 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी टिकट दिया है। बीजेपी ने इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए सभी नए चेहरों को शामिल किया है। पुराने चेहरों को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया है।

अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं पर भरोसा

इस बार की सूची में ऐसे नेताओं पर भरोसा जताया गया है जिनका पार्टी संगठन में लंबा अनुभव रहा है। जमीनी स्तर पर संगठन के लिए लगातार कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को राज्यसभा भेजकर पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि निष्ठा और निरंतरता का सम्मान किया जाएगा। कई प्रमुख नामों को शामिल कर पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और आगामी चुनावों से पहले एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है।

हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को मौका नहीं

बीजेपी ने यूपी से एक भी राज्यसभा सांसद को टिकट नहीं किया है। हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का नाम इस लिस्ट में नहीं है। माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार होने वाला है।

सीएम योगी ने उम्मीदवारों को दी बधाई

उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशियों को को बधाई दी। सीएम योगी ने एक पोस्ट में कहा कि आज घोषित हुए सभी सम्मानित प्रत्याशी गणों को हार्दिक बधाई। आप सभी की ऐतिहासिक विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

Updated on:
5 Oct 2026, 4:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7