लखनऊ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात मेदांता लेकर पहुंचे परिजन

गुरुवार की रात करीब आठ बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) को अपने आवास पर चक्कर आ गया था।
2 min read
Jun 25, 2021
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात मेदांता में कराया गया भर्ती
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात मेदांता में कराया गया भर्ती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर स्वतंत्र देव सिंह को उनके घर वालों ने आनन-फानन में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। मेदांता में डॉक्टरों की टीम ने स्वतंत्र देव की जांच की। मेदांता लखनऊ के डायरेक्टर राकेश कपूर के मुताबिक बीजेपी स्टेट प्रेसीडेंट स्वतंत्र देव सिंह का ब्लड प्रेशर समेत कई दूसरी जांच कराई गईं। लगभग सभी जाचें नार्मल आने पर उन्हें करीब डेढ़ घंटे के बाद डिस्चार्ज करके घर वापस भेज दिया गया।

चक्कर के साथ बेचैनी की थी शिकायत

आपको बता दें कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपने आवास पर चक्कर आ गया था। कुछ देर बेचैनी होने पर उनके परिजनों ने उन्हें लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ब्लड प्रेशर समेत कुछ अन्य जांच की गईं। सब जांचे सामान्य आने पर कुछ दी देर बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का असली नाम कांग्रेस सिंह था। बाद में संघ ने उनका नाम स्वतंत्र देव सिंह रख दिया। 2000 में उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का महामंत्री बना दिया गया। उन्हें उरई में सहकारी समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया। हालांकि 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्वतंत्र देव सिंह को उरई की कालपी सीट से चुनाव लड़ाया। यहां उन्हें बुरी तरह हार मिली। कांग्रेस की प्रत्याशी उमा कांति के सामने उनकी जमानत जब्त हो गई। इसके बाद भी उन्हें भाजपा ने एमएलसी बनाया। 2014 में हुए आम चुनाव उनके लिए भाजपा ने उन्हें को उत्तरप्रदेश में होने वाली रैलियों के आयोजन की कमान दी। बुंदेलखंड में मजबूत पकड़ के चलते 19 में से अधिकतर सीटों पर टिकट उनकी सलाह पर ही दिए गए। भाजपा ने यहां से सभी 19 सीटें जीती, तो उनका कद और बढ़ गया। फिर स्वतंत्र देव सिंह को 2019 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Published on:
25 Jun 2021 08:45 am
Also Read
View All
Akhilesh Yadav on PM Modi: अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ‘लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं’, 2027 में लागू करें महिला आरक्षण

CM Yogi Adityanath: ‘बुलडोजर बाबा’ सुनकर मुस्कुराए योगी, बोले- गा नहीं सकता, गलत लोगों पर बुलडोजर जरूर चला सकता हूं

‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार