लखनऊ

सरकारी बंगले में तोड़फोड़ करने पर बीजेपी ने घेरा अखिलेश को, पैसों को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के बंगले की तस्वीरें हुई वायरल, तो विपक्षी पार्टी ने कही ये बड़ी बात
2 min read
Jun 09, 2018
akhilesh yadav
सरकारी बंगले में तोड़फोड़ करने पर बीजेपी ने घेरा अखिलेश को, पैसों को लेकर कही ये बात

लखनऊ. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक-एक कर उन सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने सरकारी आवास खाली कर दिए, जिन्हें ऐसा करने को कहा गया था। कल्याण सिंह, एनडी तिवारी, राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव, मायावती और मुलायम सिंह यादव ने एक-एक कर सरकारी आवास खाली किए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकारी बंगला खाली कर VVIP गेस्ट हाउस को अपना नया आशियाना बनाया है। इस बीच लखनऊ में अखिलेश यादव के पुराने बंगले की तस्वीरें वायरल हुई हैं।

जो बंगला कभी आलीशान हुआ करता था, आज उसकी हालत बद से बद्तर हो गयी है। लिहाजा जो बंगला हमेशा जगमगाता रहता था, उसकी हालत आज बेकार हो गयी है। बंगले में किचन की लाइट्स टूटी हैं, टाइल्स टूटी हैं, फ्लोरिंग उखड़ी हुई है, साइकिल ट्रैक टूटा हुा है। इन्डोर एरिया के गेम्स में भी तोड़फोड़ हुई है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो अखिलेश यादव ने जाने से पहले बंगले को पूरी तरह उजाड़ दिया है।

अब जब अखिलेश यादव के बंगले की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, तो इस मामले में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि अखिलेश का बंगला इस बात को बयां करता है कि वो कितने शान-ओ-शौकत से रहते थे। उन्होंने कहा है कि अखिलेश ने जनता के पैसों की बर्बादी की है और ये बात आज सबके सामने आ गयी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं औक जनता को इस बात की ग्लानी होनी चाहिए कि उन्होंने कैसा मुख्यमंत्री तब चुना था। जनता की कमाई से बने इस बंगले को उन्होंने धूलधूसित कर दिया है।

व्हाइट हाउस का चक्कर

जहां एक ओर विपक्षी पार्टी ने अखिलेश के बंगले की हालत और सुख सुविधाओं पर तंज कसा है, तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्विट किया है कि अगर विपक्षी मकान को ‘वाइट हाउस’ कह रहे हैं, तो क्या वो सब ख़ुद ‘ब्लैक हाउस’ में रहते हैं।

Published on:
09 Jun 2018 05:08 pm