लखनऊ

भाजपा सांसद-विधायक मारपीट मामले में योगी सरकार सख्त, दोनों को किया लखनऊ तलब

भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी व विधायक राकेश बघेल के बीच एक बैठक के दौरान हुई मारपीट का मामला गर्माने लगा है।

2 min read
Mar 06, 2019
CM yogi

लखनऊ. भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी व विधायक राकेश बघेल के बीच एक बैठक के दौरान हुई मारपीट का मामला गर्माने लगा है। भाजपा ने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए दोनों को लखनऊ तलब किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की जा सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने सख्ती दिखाते हुए दोनों को लखनऊ बुलाया है। महेंद्र नाथ पांडे ने लखनऊ में एक बयान में कहा कि मैंने इस अत्यंत अशोभनीय व अमर्यादित घटना का संज्ञान लिया है। दोनों को मैं लखनऊ बुला रहा हूं। पार्टी अनुशासन की परिधि में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

यह था मामला-

आपको बता दें आपका बता दें कि संतकबीरनगर में जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति की बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी व विधायक राकेश बघेल में कहा सुनी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया। लेकिन बात तब ज्यादा बिगड़ गई जब सांसद ने विधायक पर सब के सामने अपने जूते से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विधायक राकेश बघेल भी शांत नहीं बैठे। जवाब में उन्होंने भी सांसद पर कई थप्पड़ बरसाए यह सब प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने हुआ, जो यह देश वहां से भाग निकले।

अखिलेश ने दिया बयान-

मामले पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज उप्र में विश्व की सबसे अनुशासित राजनीतिक पार्टी का दावा करनेवाली भाजपा के सांसद व विधायक जी के मध्य जूतों का सादर आदान-प्रदान हुआ। यह आगामी चुनावों में अपनी हार से आशंकित भाजपा की हताशा है। सच तो ये है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं।

Published on:
06 Mar 2019 10:33 pm
Also Read
View All
अखिलेश यादव ने बड़े मंगलवार के भंडारे में खाई पूढ़ी, फिर सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- रुपया कितना गिरेगा, क्या पाताल पहुंच जाएगा?

यूपी में 26 मई को खत्म हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, अब किसके हाथ में होगी गांव की कमान, कैबिनेट में भेजा गया प्रस्ताव

UP में फ्यूल के लिए मारामारी: पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, सपा सांसद बोले- महंगाई इतनी बढ़ेगी कि आसमान छोटा पड़ जाएगा

यूपी चुनाव 2027: एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस, बिहार में हुई भूल से सीखा है सबक!

OP राजभर का पुतला फूंकने पहुंचे सपाई, पुलिस से छीना-झपटी, महिलाएं बोलीं- गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं