लखनऊ

NTPC Blast: गर्म फ्लू गैस और स्टीम ने मजदूरों को सुला दिया मौत की नींद

NTPC boiler blast में हुए हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

2 min read
Nov 01, 2017

रायबरेली. ऊंचाहार में एनटीपीसी के प्लांट में हुए हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए। एनटीपीसी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा एक कमेटी गठित की गई है। एनटीपीसी के मुताबिक, करीब दोपहर 3.30 बजे 20 मीटर की ऊंचाई पर अचानक आवाज़ के साथ एक कोने में ओपनिंग हो गई। अंदर से गरम फ्लू गैस और स्टीम बाहर आने से आस-पास कार्यरत लोग चपेट में आ गए।

एनटीपीसी के मुताबिक, इस हादसे में लगभग 80 लोग घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सीय सहायता दी गई। 10 गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पतालों व लखनऊ के अस्पतालों में भी भेजा गया है। बाकी आंशिक रूप से घायल कर्मचारियों एवं मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हादसे में एनटीपीसी के एजीएम प्रभात कुमार, एजीएम मिश्रीलाल और एजीएम संजीव सक्सेना भी घायल हो। इन सभी को लखनऊ रेफर किया गया है।

एनटीपीसी ने जांच कमेटी गठित की

एनटीपीसी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा एक कमेटी गठित की गई है।एनटीपीसी के मुताबिक, इस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हुई है। जिला प्रशासन के समन्वय से प्रभावित लोगों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने इस घटना पर किया ट्वीट

इस घटना पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि रायबरेली NTPC प्लांट की घटना से मन विचलित है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। प्रशासन से आग्रह है घायलों को तत्काल मदद दी जाए।

राज्यपाल ने भी दुख जताया

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक नेे एनटीपीसी में हुए हादसे में अनेक लोगों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने हादसे को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Updated on:
01 Nov 2017 08:01 pm
Published on:
01 Nov 2017 07:29 pm
Also Read
View All