लखनऊ

मदर्स डे पर एक साथ आए विभिन्न लोग, किया 200 यूनिट रक्त दान

जीवन के हर क्षेत्र में समाज एवं एक-दूसरे के काम आये, यही मानवता है जिसके लिए संत निरंकारी आश्रम लगातार कार्यरत है।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2018, 8:03 PM IST
blood donation
blood donation

लखनऊ. सिंगार नगर स्थित संत निरंकारी आश्रम में रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया। राजधानी की माननीय महापौर संयुक्ता भाटिया एवं आश्रम के संयोजक नोतन दास ने फीता खोलकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

सिंगार नगर स्थित संत निरंकारी आश्रम में लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं आश्रम के संयोजक नोतन दास ने फीता खोलकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। संत निरंकारी आश्रम के संयोजक नोतन दास ने पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर महापौर का अभिनन्दन किया। महापौर ने संगत को आशीर्वचन प्रदान करने वाले कर्नल श्री जसविंदर सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

महापौर ने वहां पर रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया और उनके द्वारा किए जा रहे है इस कार्य के लिए उनकी प्रशंसा भी की। महापौर ने कहा कि रक्तदान देवतुल्य कर्म है क्योंकि इसके द्वारा हम जरुरतमंद एवं आकस्मिक स्थिति में लोगों को सहायता प्रदान कर नया जीवन प्रदान करते हैं। रक्तदान द्वारा एकत्रित ब्लड को ब्लड बैंकों में रखा जाता है जो आकस्मिक स्थिति में तुरंत उपलब्ध हो जाता है।

महापौर ने कहा आज मदर्स डे भी है और निरंकारी आश्रम द्वारा आज समर्पण दिवस मनाया जा रहा है। महापौर ने संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे रक्त शिविर के सूत्र-वाक्य "मानवता हमारी नसों में बहनी चाहिये" की सार्थकता रक्तदान द्वारा एक प्राणी से दूसरे प्राणी में मानवता का संचार करते हुए पूर्ण होती है। इस तरह रक्तदान द्वार हम मानवता की अलग को जगाए रखें और जीवन के हर क्षेत्र में समाज एवं एक-दूसरे के काम आये, यही मानवता है जिसके लिए संत निरंकारी आश्रम लगातार कार्यरत है।

रक्तदान शिविर में पीजीआई से डॉ राहुल कटारिया, केजीएमसी से डॉक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं बलरामपुर चिकित्सालय से डॉक्टर एम एल पुष्कर एवं डॉक्टर रुचि की देखरेख में रक्तदान कराया गया। कुल 200 यूनिट से भी अधिक रक्तदान किया गया जिसके सुगम संचालन के लिए नर्सों के साथ आश्रम सेवादल के भाई एवं बहनों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Published on: