Crime News:पुरानी रंजिश के चलते उत्तराखंड के दिनेशपुर में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। करीब 15 मिनट के भीतर दोनों पक्षों में 35 राउंड फायरिंग से पूरा क्षेत्र दहल उठा। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Crime News:पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। ये घटना उत्तराखंड के यूएस नगर जिले के दिनेशपुर से सात किमी दूर जाफरपुर में घटी है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बंदूकें तन गई और फायरिंग शुरू हो गई। करीब 15 मिनट में दोनों पक्षों की ओर से 35 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि गोलियों के छर्रे लगने से एक गुट के तीन और दूसरे गुट के पांच लोग घायल हो गए। वहीं दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बाद में दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के 35 खोखे बरामद किए हैं। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया है। रविवार को एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो गुटों में हुई भीषण फायरिंग में कार पर गोली और छर्रे लगने से 25 छेद हुए हैं। वहीं कार के आगे वाले शीशे पर 8 गोलियों के निशान हैं। जबकि एक गोली शीशे के आर-पार गई है। वहीं घटनास्थल के पास की दीवार पर छर्रे लगने से 80 छेद देखने को मिले हैं। यूएस नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक एक पक्ष की तहरीरपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। उनका केस दर्ज किया जाएगा। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम जुट गई है।
ये भी पढ़ें:- लियोनिड्स उल्का की भीषण बारिश के 22 साल बाद फिर बने आसार
दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को जमकर गोलियां चलीं। गांव नेतानगर निवासी मनमोहन सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने रविवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात मिलकखानम निवासी साहब सिंह ने उन्हें फोन कर मिलने को जाफरपुर बुलाया। रंजिशन मौके पर पहुंचने पर साहब सिंह सहित अन्य लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में उनके पक्ष से भी फायरिंग की गई। उनके पक्ष के गोपी, जस्सी, मंटू सहित दो अन्य युवक गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए।