लखनऊ

Board Exam Schedule 2025:बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित, देखें शेड्यूल

Board Exam Schedule 2025:विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इस बार राज्य में परीक्षा के लिए 1245 केंद्र बनाए गए हैं। विभाग स्तर से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगे देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल…
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2025, 9:13 AM IST
Board exam date has been announced in Uttarakhand
उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है

Board Exam Schedule 2025:विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने आज इसकी घोषणा की है। परिषद ने बताया कि 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 केंद्र बनाए गए है। राज्य में 2,23,403 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 जबकि इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होकर11 मार्च तक चलेंगी। बताया कि सुबह दस से एक बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

दूरस्थ गांवों में कठिन हालात में परीक्षा

उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में सड़कों का अभाव है। यहां के विद्यालय गांवों से काफी दूर हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए पहाड़ की तमाम पगडंडियां भी पार करनी पड़ती हैं। कई परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए सड़क का भी अभाव है। राज्य के दुर्गम इलाकों में बिजली का भी हमेशा संकट रहता है। बच्चे परीक्षा देने के लिए तमाम कठिनाइयां उठाते हैं।

Board Exam Schedule 2025: यहाँ देखें परीक्षा का टाइम टेबल

Updated on:
5 Jan 2025, 9:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7