लखनऊ

गैंगरेप मामले में भाजपा विधायक का मुस्कुराता चेहरा देख आक्रोशित हुई यह अभिनेत्री, कहा- जरा शर्मिंदा दिख सकते थे

सेंगर का सभी इंटरव्यू में मुस्कुराता चेहरा आग में घी डालने का काम कर रहा है।

2 min read
Apr 10, 2018
Sengar

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी व बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को क्लीन चिट मिल गई, हालांकि उनके भाई अतुल व अन्य आरोपियों को पुलिस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ले लिया है। बीतें दिनों हुए घटनाक्रम ने देश को झकझोर कर रख दिया है। बीतें साल हुए नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, रविवार को इंसाफ न मिलने के कारण उसका आत्मदाह करना व सोमवार को पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत ने यूपी पुलिस की लापरवाही व सत्ता की हनक को उजागर किया है जिससे लोग खासे आक्रोषित हैं। इसके ऊपर सेंगर का सभी इंटरव्यू में मुस्कुराता चेहरा आग में घी डालने का काम कर रहा है। और इस पर सबसे ज्यादा भड़की हैं बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री रवीना टंडन , जिन्होंने सेंगर को शर्मिंदा होने के लिए कहा है।

रवीना टंडन ने सेंगर को लताड़ा, कहा- जरा शर्मिदा हो लेते

ये भी पढ़ें

वायरल वीडियो: देखें कैसे उन्नाव रेप पीड़िता के पिता के लिए गए थे अंगूठे के निशान

फिल्म 'मोहरा' की अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सेंगर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल मामला गर्माता देख सीएम योगी ने कुलदीप सिंह सेंगर को मिलने और उनका पक्ष जानने के लिए सोमवार को अपने कार्यालय बुलाया था। इसी मुलाकात की जानकारी देते हुए एक न्‍यूज एजेंसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सेंगर का यब फोटो शेयर किया।

रवीना टंडन ने सेंगर की यह तस्वीर अपनी ट्विटर वॉल पर शेयर करते हुए उन्हें लताड़ा और लिखा, "ऐसा लगा रहा है मानो किसी बिल्‍ली को मलाई मिल गई हो। वो (सेंगर) कम से कम इस पूरी घटना के लिए शर्मिंदा दिख सकते थे और उस महिला के पिता की पुलिस कस्‍टडी में हुई मौत पर खेद जता सकते थे।"

सीएम योगी ने गृह विभाग को दिए निर्देश-

मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने गृह विभाग को कल (बुधवार) शाम तक SIT जांच की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता का हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने रो-रोकर दिया बड़ा बयान
Updated on:
11 Apr 2018 04:52 pm
Published on:
10 Apr 2018 11:06 pm
Also Read
View All