लखनऊ

सीएम योगी की नगरी पहुंची यह मशहूर अभिनेत्री, व्यवस्थाएं देख हुईं गदगद, कहा धन्यवाद

गोरखपुर के विकास के लिए सीएम योगी लगातार प्रयासरत हैं। हाल में उन्होंने सड़क निर्माण में आड़े आ रही गोरक्षनाथ मंदिर की दीवार तक को गिरवा दिया था। लोगों में इसको लेकर खासी चर्चा बनी रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 6:19 PM IST
Gorakhpur News
Gorakhpur News

गोरखपुर. गोरखपुर के विकास के लिए सीएम योगी लगातार प्रयासरत हैं। हाल में उन्होंने सड़क निर्माण में आड़े आ रही गोरक्षनाथ मंदिर की दीवार तक को गिरवा दिया था। लोगों में इसको लेकर खासी चर्चा बनी रही। तो वहीं गोरखपुर का एयरपोर्ट भी अपनी बेहतर व्यवस्थाओं के लेकर तारीफें बटोर रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोयराला भी गोरखपुर में व्यवस्थाओं व अनुशासन से काफी प्रभावित हुई हैं। मंगलवार को वह गोरखपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर इंतज़ामों को देखकर वह गदगद दिखीं और हवाई अड्डे के प्रशासन को थम्स अप दिखाते हुए धन्यवाद किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से नेपाल के लिए निकल गई।

अभिनेत्री को मुंबई से गोरखपुर के रास्ते नेपाल के काठमांडू जाना था। इसके लिए वह पहले 2 जून को दोपहर 1.10 बजे स्‍पाइस जेट की फ्लाइट से गोरखपुर के एयरपोर्ट पहुंची। लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षा के जिस स्तर के इंतजाम थे, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पर बेहतर व्यस्थाओं ने उनका दिल जीत लिया। एयरपोर्ट डायरेक्‍टर एके द्विवेदी व मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल से उन्होंने बातचीत कर इसकी तारीफ की और दोनों अधिकारियों को धन्‍यवाद किया।

यहां से वह महराजगंज जिले के सोनौली बार्डर के लिए रवाना हो गईं। शाम को वह सोनौली पहुंच गईं। सोनौली सीमा पर कार से पहुंचते ही नेपाली सेना ने उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया, जिसके बाद वह काठमांडू के लिए रवाना हो गई।

Published on: