27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोविड 19 का ग्राफ, एक दिन में 369 नए मामले आए सामने, यहां फूटा कोरोना बम

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में कोरोना मरीजों में तेजी से वृद्धि हुई है। शनिवार को 262 नए मामले सामने आए थे, तो वहीं रविवार को रिकार्ड 378 नए मरीज सामने आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Jun 2020, 9:57 PM IST

grandmother died of coronavirus, grandson commits suicide in jodhpur

जोधपुर के इस परिवार के लिए काल बनकर आया कोरोना, दादी की संक्रमण से मौत के बाद पोते ने लगाई फांसी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों में तेजी से वृद्धि होती दिख रही है। पिछले तीन-चार दिनों में 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को 262, तो वहीं रविवार को रिकार्ड 378 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सोमवार को 296 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मंगलवार को भी 369 कोरोना मरीज मिले हैं। चार दिनों में 28 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं यूपी में अब तक कुल 8729 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 5176 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 3324 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। प्रदेश को तीन चरणों में अनलॉक करने का प्रयास जारी है। जैसे-जैसे बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, वैसे-वैसे संक्रमण और ज्यादा फैसले का डर भी बढ़ता जा रहा है, हालांकि लोगों से सावधानियां बरतने की भी अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें- महिला चिकित्सा के वायरल वीडियो पर अखिलेश का तंज, कहा- सरकार को खुश करने को बो रहे नफरत का बीच

नोएडा में सर्वाधिक सक्रिय मामले-

मंगलवार को भी यूपी के कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित जिला गौतमबुधनगर होता जा रहा है, जहां आज 42 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 230 सक्रिय मामलों के साथ नोएडा 75 जिलों में सबसे ऊपर है। उधर कन्नौज में 12, कानपुर नगर में 16, गाजियाबाद में 17, बस्ती में 18, अमेठी में 23, सिद्धार्थनगर में 4, मथुरा मेें 6, रामपुर में पांच, देवरिया में 6, शाहजहांपुर में 5, उन्नाव में 3 नए मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें- 69000 टीचरों की भर्ती में समान अंक न देने के मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी जानकारी

आज सात मरीजों की गई जान-

मंगलवार को कोरोना से सात लोगों की जान चली गई, इनमें चार आगरा, गाजियाबाद में एक, कानपुर नगर में दो लोग शामिल हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में अब कुल मौतों का आंकड़ा 229 जा पहुंचा है।