अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है ।
ritesh singh
लखनऊ । राजधानी पुलिस भले ही अपराध पर नियंत्रण के लाख दावे कर रही है लेकिन उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है । अभी कुछ दिनों से व्यापारियों से लूटपाट हो या उनकी हत्या का मामला हो जिसको अंजाम देकर पुलिस को बदमाशों द्वारा लगातार ललकारा जा रहा है और पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है ।
घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया
ऐसी ही एक घटना गोसाइगंज थाना क्षेत्र स्थित इकाना स्टेडियम के पास एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला करते हुए उसकी कार को लूटकर भाग निकले । जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है साथ ही आरोपियों कि तलाश में जुट गई है । वहीं बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने युवक कि कार उस वक्त लूटी जब वह अपनी प्रेमिका को कार चलाना सिखा रहा था ।
जानलेवा हमला कर उसकी ब्रेजा कार लूटकर फरार हो गए
पूरा मामला गोसाइगंज थाना क्षेत्र के इकाना स्टेडियम का है जहां वीरेंद्र नामक युवक अपनी ब्रेजा कार से आया हुआ था और अपनी प्रेमिका को गाड़ी चलाना सिखा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसको निशाना बनाते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी ब्रेजा कार लूटकर फरार हो गए । जिसकी जानकारी पाते ही पुलिस महकमें में हलचल मच गई और मौके का मुआयना करने एसएसपी कलानिधि नैथानी भी पहुंच गए । साथ ही बताया जा रहा है कि लूटी हुई कार पर 7 लाख का लोन भी था जिसको लेकर पुलिस मामले को संदिग्घ मानकर जांच कर रही है । फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्घ मानकर अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है ।