लखनऊ

पक्ष विपक्ष: रीता बहुगुणा ने कहा बसपा में लग रही टिकटों की बोली, सतीश मिश्रा बोले श्रीराम के नाम पर चंदे का हिसाब दे भाजपा

ब्राह्मण वोटों को लेकर एक दूसरे पर लगाए आरोप। सतीश मिश्रा बोले भाजपा सरकार में चुन-चुनकर मारे जा रहे ब्राह्मण, रीता बहुगुणा जोशी बोलीं, सिर्फ चुनाव के समय याद आते हैं ब्राह्रमण।

less than 1 minute read
Aug 02, 2021
satish mishra reeta bahuguna joshi
रीता बहुगुणा जोशी, सतीश चंद्र मिश्रा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ.

श्रीराम के नाम पर चंदे का हिसाब दे भाजपा: सतीश मिश्रा

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने श्रीराम के नाम पर जमकर सैकड़ों करोड़ रुपये का चंदा इकट्ठा किया, लेकिन आज तक एक भी रुपये का हिसाब नहीं दिया है और न दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभु श्रीराम केवल बीजेपी के नहीं, बल्कि सबके हैं। आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में ब्राह्रमण चुन-चुनकर मारे जा रहे हैं। जेल में ठूसे जा रहे हैं। उनके परिजनों और बच्चों तक को परेशान किया जा रहा है। बसपा सरकार में ब्राह्मणों का सम्मान होता था।


बसपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ चुनाव तक: रीता बहुगुणा जोशी

भाजको लेकर उसपर जमकर हमले किये हैं। उन्होंने कहा कि बसपा को सिर्फ चुनाव के समय ब्राह्मण याद आते हैं। चुनाव जीतने के बाद उनको उपेक्षित छोड़ दिया जाता है। 2007 में बसपा ब्राह्मणों के दम पर चुनाव जीतने के बावजूद बसपा उन्हें भूल गई। उन्होंने आरोप लगााय कि बसपा में टिकटों की बिक्री होती है। इस समय टिकटों की बोली जारी है। ऐसे कितने ब्राह्मण होंगे जो एक करोड़ रुपये देकर बसपा का टिकट खरीद सकेंगे। आज हर जातियां भाजपा को पसंद कर रही हैं।

Published on:
02 Aug 2021 08:10 pm