लखनऊ

‘राहुल गांधी और विपक्ष के पास न नीति न एजेंडा’, ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा; बोले- जनता तीसरी बार BJP को जिताएगी

Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्ष के पास न कोई नीति है न एजेंडा। ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा भी कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 12:53 PM IST
Brajesh Pathak
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Photo-IANS)

Brajesh Pathak Statement: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले अपने कामकाज पर आत्ममंथन करना चाहिए। पाठक ने आरोप लगाया कि जिस तरह से राहुल गांधी ने संविधान के खिलाफ काम किया संसद की कार्यवाही में बार-बार बाधा डाली और हमेशा चुनाव आयोग पर सवाल उठाए उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

'जनता तीसरी बार भाजपा को जिताएगी'

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि, "राहुल गांधी और विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई स्पष्ट एजेंडा।" उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल देश और प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए ही लोगों को इकट्ठा कर रहा है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर उनके लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से पार्टी एक बार फिर तीसरी बार भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

आज कानपुर में भाजपा की पदयात्रा

बता दें कि आज बुधवार को भाजपा कानपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा की ओर से आज कानपुर में 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' नाम से एक विशाल पदयात्रा निकाली जा रही है। पार्टी का दावा है कि इस पदयात्रा में करीब 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। यह पदयात्रा दोपहर 12 बजे बृजेंद्र स्वरूप पार्क से शुरू होकर मोतीझील पहुंचेगी और फिर वहां से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक मार्च करेगी।

पदयात्रा में ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि

इस विशाल पदयात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और क्षेत्र के सह प्रभारी जगदीश पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी और पार्टी के सभी स्थानीय विधायक भी इस मार्च में मौजूद रहेंगे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कुछ विपक्षी दल युवाओं के नाम पर छोटे-छोटे समूह बनाकर भ्रम फैलाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, जिसका जवाब भाजपा कार्यकर्ता आज भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर देंगे।

Also Read
View All
‘अब दरी नहीं बिछाएंगे’, अमेरिका में अब्दुल की जीत पर ओवैसी ने UP के मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश; जानिए क्या कहा

‘वोट चोरी का आरोप लगाने वाले खुद सबसे बड़े वोट चोर’, केशव मौर्य बोले- नेहरू ने पटेल का वोट चुराकर PM की कुर्सी पाई

‘प्रदेश अध्यक्ष हैं तो पहले अपना टिकट घोषित करें’, अखिलेश यादव बोले- जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप ही रहें

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में’, धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं

‘लाखों गौमाताओं को कटवाने वाले शासन की तुलना रामराज्य से नहीं हो सकती’, शंकराचार्य बोले- अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, धर्म पर टिका था