लखनऊ

सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे पर लगाए आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज

अग्नि को साक्षी मानकर सात जनमों तक साथ रहने की कसमें वादे करने वाले दूल्हा दुल्हन सुहागरात वाले दिन ही एक दूसरे से मारपीट करने लगे।
2 min read
• •
Dec 23, 2020
सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे पर लगाए आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज
सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे पर लगाए आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ. यूपी के महाराजगंज में अग्नि को साक्षी मानकर सात जनमों तक साथ रहने की कसमें वादे करने वाले दूल्हा दुल्हन सुहागरात वाले दिन ही एक दूसरे से मारपीट करने लगे। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपण करते हुए एक दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई। दोनों के झगड़े में परिवार वाले भी शामिल हो गए। लड़के पक्ष पर दुल्हन को बेरहमी से पीटने का आरोप है। वहीं लड़की पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

यह है मामला

सुहागरात के दिन ही मारपीट के मामले में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगे। दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उधर, दुल्हन का कहना है कि पूरी रात दूल्हा कमरे में आया ही नहीं। बाद में जब परिवार वालों के दबाव के बाद वो कमरे में आया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। बाद में ससुराल के सभी लोग पति की तरफ हो गए। दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। दुल्हन की पूरी रात रोते बिलखते गुजरी।

ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

दुल्हन ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं हुई और अपने मायके आ गई। मंगलवार को अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची। जहां पर थानाध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी देते हुए महिला पुलिस को अपनी चोट की निशान दिखाए। पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

Published on:
23 Dec 2020 10:43 am