लखनऊ

‘भाजपा से एक भी विधायक नहीं मिलेगा’, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले- सपा को अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए

Deputy CM Brijesh Pathak: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का कोई विधायक सपा में नहीं जाएगा, जबकि कई दलों के विधायक भाजपा में शामिल होने के इच्छुक हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2026, 1:12 PM IST
up news
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक। फोटो सोर्स-ANI

Uttar Pradesh Election:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को भाजपा के विधायकों पर नजर रखने के बजाय अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा से एक भी विधायक सपा में नहीं जाएगा, जबकि अन्य दलों के कई विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी है और साल 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

राज्यसभा उम्मीदवारों पर भी दिया जवाब

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर भी बृजेश पाठक से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। पाठक ने कहा कि पार्टी जल्द ही सभी उम्मीदवारों के नाम सामने रखेगी।

अखिलेश ने कहा था, कई विधायक संपर्क में

दरअसल, अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया था कि भाजपा के कई विधायक समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इन विधायकों को पार्टी में शामिल करने में जगह की समस्या सामने आ रही है। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने संकेत दिया था कि सपा हाल के कुछ चुनावों में जिन सहयोगी दलों के साथ मैदान में उतरी थी, उन्हीं के साथ आगे भी चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा था कि गठबंधन की घोषणा जल्द करने का लक्ष्य है। अखिलेश यादव ने कहा था कि हम बहुत जल्द इसकी घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं और गठबंधन पहले जैसा ही रहेगा।

राम मंदिर चढ़ावे की चोरी का भी उठाया मुद्दा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चढ़ावे की चोरी के जरिए बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं बनाई जा सकती। अखिलेश ने इस मामले को लेकर भाजपा से सवाल करते हुए कहा था कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे और उससे जुड़ी व्यवस्था को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले को राजनीतिक मुद्दे के तौर पर उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा था।

Updated on:
1 Oct 2026, 1:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी