BSP Candidates List: आज बसपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। इन सीटों में लखनऊ, अलीगढ़, कन्नौज व अन्य शामिल है।
BSP Candidates List: लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती की पार्टी बसपा (BSP) ने आज यानी बुधवार को लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत 12 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बसपा ने लखनऊ लोकसभा सीट से सरवर मलिक को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, गाजियाबाद से नंद किशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय पर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इसके अलावा मैनपुरी लोकसभा सीट से गुलशन देव शाक्य, लखीमपुर खीरी से अंशय कालरा रॉकीजी, और उन्नाव सीट से अशोक कुमार पांडेय पर भरोसा जताया है। बसपा ने यूपी के मोहनलालगंज लोकसभा सीट से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशाम्बी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।