लखनऊ

बसपा मेयर प्रत्याशी बुलबुल गोडियाल ने कहा भाजपा कर रही ढकोसलेबाजी

लखनऊ नगर निगम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी बुलबुल गोडियाल लखनऊ में पत्रकारों से रूबरू हुईं.

3 min read
Nov 18, 2017
 Bulbul
Bulbul

लखनऊ. लखनऊ नगर निगम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी बुलबुल गोडियाल लखनऊ में पत्रकारों से रूबरू हुईं, जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। बुलबुल गोडियाल ने कहा कि लखनऊ में 20 सालों से बीजेपी के मेयर रहे हैं पर विकास के नाम पर कुछ कार्य नहीं किया गया। न ही शहर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हैं न सड़के दुरू़स्त हैं, सीवर की सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी अनेकों समस्यायें हैं। यही नहीं केन्द्र में बीेजेपी सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है, पर यह सिर्फ एक ढकोसलेबाजी है। शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है पर 20 सालों से काबिज बीजेपी ने कुछ भी नहीं किया। बीजेपी जुमलेबाजी ज्यादा एवं काम कम करती है। जनता को भी बीजेपी की असलियत दिख चुकी है।

बुलबुल गोडियाल ने कहा कि असली विकास मायावती जी ने अपने कार्यकाल में किया था चाहे गोमतीनगर हो या आशियाना या फिर शहर के अन्य इलाके मायावती जी ने ही शहर को खूबसूरती देकर विकास किया था जोकि आज भी लोगों की नजरों एवं जहन मे हैं। मायावती जी ने ही असली विकास किया था जो आज भी दिखाई देता है। उन्होने कहा कि सुश्री मायावती जी ने जहां से लखनऊ को सुव्यवस्थित एवं खूबसूरत बनाने का काम छोड़ा था मैं वहीं से शुरू करूंगी। श्रीमती गोदियाल ने कहा कि बीजेपी से जनता का भरोसा टूट गया है उन्होने कहा कि बीजेपी से उनकी सीधी टक्कर है। उन्होने कहा कि मै नये पुराने लखनऊ में भेदभाव न करके सुश्री मायावती जी के सपनों को साकार करूंगी। मैं टैम्पो रिक्शा चालकों, पटरी दुकानदारों, गरीबों, मजदूरों की रोजी-रोटी और उनके बेहतर पुर्नवासन के लिये काम करूंगी। नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं का स्थाई समाधान करेंगी। जरूरी हुआ तो अत्याधिक संख्या में नई भर्तियां करूंगी और बेरोजगारों को रोजगार देने के साथ लखनऊ वासियों की कठिनाईयों का निवारण करूंगी। श्रीमती गोदियाल ने लखनऊ की जनता से भारी मतों बहुमत से जिताने की अपील करते हुये आश्वस्त किया है कि वे जनता से किये गये वादों को एक-एक करके 5 वर्ष के भीतर पूरा करेंगी।

बुलबुल गोडियाल ने बहुजन समाज पार्टी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से वोट करने की अपील की। साथ ही उन्होंने जीत के बाद सस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी ने सत्ता में रहते वक्त जितना विकास करवाया है वो शायद ही किसी भी पार्टी ने किया होगा। उन्होंने कहा मैं बहुजन समाज पार्टी की विकास निति को घर-घर तक पहुचाउंगी। वर्तमान में जनसम्पर्क के दौरान लोगो से बात करते वक्त मुझे मूलभूत सुविधाओं में स्वच्छ पानी, सड़क, ठहरे सीवर की सफाई स्ट्रीट लाइट जैसी समस्या सुनने को मिली।

मैं शहर के लोगों को भरोसा दिलाती हूं कि जीत के बाद शहर का विकास ही मेरी प्रमुखता होगी। बुलबुल गोदियाल हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच की सीनियर एडवोकेट हैं। उनके पिता रोबिन मित्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट को सीनियर वकील थे। बुलबुल ने 4 मई 2012 से मार्च 2017 तक यूपी की प्रथम महिला अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम किया है। उनकी कई सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं में भागीदारी रही है। वो महिला डिग्री कॉलेज, शशि भूषण बालिका विद्यालय, विद्यान्त हिन्दू डिग्री कॉलेज और ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की प्रबन्धकारिणी समिति में सदस्य रही हैं बुलबुल गोडियाल लखनऊ की रहने वाली हैं। बुलबुल के पति डॉ. सुधीर गोडियाल हल्द्वानी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में साइकेट्रिस्ट डिपार्टमेंट के एचओडी हैं। बुलबुल इंग्लिश से एमए और एलयू से एलएलबी किया है। वह लगभग 26 सालों से वकालत के पेशे में हैं। इन्होंने कई स्कूलों के मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि बीएसपी से टिकट के लिए कई दावेदारों ने आवेदन किया था लेकिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बुलबुल के नाम पर अंतिम मुहर लगाई थी। बता दें कि बुलबुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की सगी मामी हैं।

बुलबुल पिछले 26 सालों से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में प्रैक्टिस कर रहीं हैं. बसपा मेयर प्रत्याशी बुलबुल गोडियाल ने कहा कि लखनऊ से उनका बचपन का नाता है और यहां की रग-रग से वाकिफ हूूं। शहर की बेहतरी के लिए जो कुछ होगा उसे पूरा कराने का प्रयास रहेगा। मुझे सभी वर्गो का समर्थन मिलेगा। बुलबुल का कहना है कि समाजसेवा से वह और उनका परिवार पीढियों से जुड़ा है। अगर उनको मेयर बनने का मौका मिला तो लोगों की बेसिक जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगी।

बुलबुल की नजर में शहर में स्वच्छ पेयजल और कूड़े का निस्तारण सबसे बड़ी समस्या है। सभी मच्छरजनित बीमारियां इसी वजह से जन्म लेती हैं जिसकी वजह से सैकड़ों लोग असमय मौत का शिकार होते हैं। कोशिश रहेगी कि आम लोगों को भी स्वच्छ पीने का पानी मुहैया हो सके। बुलबुल का परिवार लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ा है। उनके पिता रोबिन मित्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे और सीनियर एडवोकेट भी नामित हुए। उनकी मां मैत्रेयी मित्रा फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़ी रहीं।

Published on:
18 Nov 2017 06:14 pm