Rohit Singh
लखनऊ। यूपी
चुनाव 2017 के लिए मायावती ने सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की
घोषणा कर दी हैं। इस बार मायावती ने 97 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया
है। बसपा को ये लगता है कि अगर मुस्लिम और दलित उनके पाले में आ गए तो
मायावती निश्चित तौर पर यूपी की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं। इसलिए
मायावती ने न केवल इस बार सबसे ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं बल्कि
अपनी हर रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्लिमों से बसपा को चुनने की अपील
की है।
मुस्लिम वोटर्स चुनाव में किस पार्टी की ओर
लामबंद होगा ये तो अभी साफतौर पर कहना मुश्किल होगा लेकिन बसपा को लगता है
कि सपा में चल रहे सियासी घमासान के बीच बीजेपी को हराने के लिए मुस्लिम
मायावती को वोट कर सकते हैं। लेकिन यूपी चुनाव 2017 में बसपा की राह में
सबसे बड़ी रोड़ा एआईएमआईएम हो सकती है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने 11
सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आगे भी वह और सीटों पर
अपने उम्मीदवार उतारेगी। ये सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं।
ये भी पढ़ें : बाबरी विध्वंस के बाद अयोध्या में पहली बार लड़ेगा मुस्लिम प्रत्याशी, क्या BSP को मिलेगा फायदा
ओवैसी
की ओर से इन 11 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे गए हैं। वही मायावती ने
भी इन 11 सीटों में 6 पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। इससे 6 सीटों पर तो
असदुद्दीन ओवैसी मायावती के पाले में जा रहे मुस्लिम वोट पर सीधे-सीधे
सेंधमारी करते दिख रहे हैं। वही अन्य सीटों पर भी वह मुस्लिम वोट अपनी
पार्टी की तरफ खींचेंगे। आइये जानते हैं इन सीटों के बारे में :
मुरादाबाद
सिटी विधानसभा क्षेत्र से मायावती ने अतीक अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया
है। वही ओवैसी ने इस सीट से हाजी शहाबुद्दीन को टिकट दिया है। इस विधानसभा
सीट पर करीब 35 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स हैं। इस सीट पर विधानसभा चुनाव 2012
में 3 लाख 88966 मतदाता थे। जिसमें 2 लाख 9449 लोगों ने मतदान किया था।
साल 2012 में सपा के मोहम्मद यूसुफ़ अंसारी यहाँ से विधायक चुने गए।
जिन्होंने भाजपा के रितेश कुमार गुप्ता को हराया था।
सहारनपुर की बेहट विधानसभा क्षेत्र
सहारनपुर
की बेहट विधानसभा क्षेत्र से मायावती ने मोहम्मद इकबाल को टिकट दिया था।
वही ओवैसी ने इस सीट से हाजी शहाबुद्दीन को टिकट दिया है।इस विधानसभा
क्षेत्र में 29 से 35 फीसदी मुस्लिम वोटर्स हैं। इस सीट पर विधानसभा चुनाव
2012 में 3 लाख 3273 मतदाता थे। जिसमें 2 लाख 21122 लोगों ने मतदान किया
था। साल 2012 में बसपा के महावीर सिंह राणा विधायक चुने गए। जिन्होंने
कांग्रेस प्रत्याशी नरेश को हराया था।
फिरोजाबाद सिटी विधानसभा क्षेत्र
फिरोजाबाद
सिटी विधानसभा क्षेत्र मायावती ने खालिद नसीर को टिकट दिया है। वही ओवैसी
ने एहतशाम अली उर्फ़ बाबर को टिकट दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र में 30
फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स हैं। इस सीट पर
विधानसभा चुनाव 2012 में 3 लाख 53686 मतदाता थे। जिसमें 2 लाख 42412 लोगों
ने मतदान किया था। साल 2012 में भाजपा के मनीष अजीजा यहाँ से विधायक चुने
गए।
जिन्होंने सपा के अजीम भाई को हराया था।
आगरा दक्षिण
आगरा
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से मायावती ने जुल्फिकार अहमद भुट्टो को टिकट
दिया है। वही ओवैसी ने मोहम्मद इदरीश अली को टिकट दिया है। इस सीट पर
विधानसभा चुनाव 2012 में 3 लाख 28782 मतदाता थे। जिसमें 1 लाख 96782 लोगों
ने मतदान किया था। साल 2012 में भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय ने बसपा के
जुल्फिकार अहमद भुट्टो को हराया था।
अमरोहा
अमरोहा
विधानसभा क्षेत्र से मायावती ने नौशाद अली को टिकट दिया है। वही ओवैसी ने
शमीम अहमद तुर्क को टिकट दिया है। यहाँ 25 से 29 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।
इस सीट पर
विधानसभा चुनाव 2012 में 2 लाख 65381 मतदाता थे। जिसमें 1 लाख 76722 लोगों
ने मतदान किया था। साल 2012 में सपा के महबूब अली यहाँ से विधायक चुने गए।
जिन्होंने भाजपा के राम सिंह को हराया था।
बरेली
सिटी से मायावती ने इंजीनियर अनीश अहमद को टिकट दिया है। वही ओवैसी ने
याशीन अंसारी को टिकट दिया है। यहाँ 30 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाता
हैं। इस सीट पर
विधानसभा चुनाव 2012 में 3 लाख 41554 मतदाता थे। जिसमें 1 लाख 85484 लोगों
ने मतदान किया था। साल 2012 में भाजपा के अरुण कुमार यहाँ से विधायक चुने
गए।
जिन्होंने सपा के अनिल शर्मा को हराया था।