लखनऊ

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को लेकर भाजपा-कांग्रेस की ट्विटर वार देख भड़कीं मायावती ने दिया बड़ा बयान

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर कांग्रेस-भाजपा में ट्विटर वॉर चल रही है और इधर-उधर की बातें हो रही हैं। इसी कारण देश में कोई दलित पीएम नहीं बन सका।

2 min read
Oct 27, 2022
bsp-supremo-mayawati-attack-on-bjp-and-congress-on-twitter-war-regarding-british-pm-rishi-sunak-of-indian-origin.jpg

भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर देशवासियों को सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। कई जगह लोग जश्न मनाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वहीं, अभिनेताओं से लेकर तमाम दलों के राजनेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लगातार ट्वीट और रिट्वीट कर रहे हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को लेकर हो रहे ट्वीट की दौड़ में अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो गई हैं। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ बड़ा हमला बोला है।

बहुजन समाज पार्टी कि मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने पर यहां कांग्रेस और भाजपा में ट्विटर वॉर शुरू हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के साथ इधर-उधर की बातें की जा रही हैं। लेकिन, उस राजनीतिक हक और इंसाफ की बातें नहीं की जा रही हैं, जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन सका है।

'भारतीय हुक्मरान त्यागें अपनी संर्कीण सोच'

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे समय जब अमेरिका और यूरोप के अमीर व विकसित देश जबरदस्त संकटों के बुरे दौर से जूझ रहे हैं और स्थिति को संभालने के लिए नित्य नए प्रयोग किए जा रहे हैं। भारतीय हुक्मरानों को भी देशहित व यहां की जनता के भविष्य के लिए अपनी संकीर्ण एवं जातिवादी सोच को त्यागना ही होगा।

'दलितों का सच्चा हितैषी कौन'

मायावती ने आगे कहा कि इसी क्रम में यह जांच/परख जरूरी है कि दलित, पिछड़े व उपेक्षितों का सच्चा हितैषी कौन? क्या परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भुलाकर उनके करोड़ों अनुयायियों का कोई असली हितैषी हो सकता है? जैसा कि खड़गे समेत अन्य विरोधी नेता उनकी पार्टी की संकीर्ण सोच से मजबूर हैं।

Published on:
27 Oct 2022 01:44 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो